• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

October 4, 2026
in Agra, Business, National, News

आगरा। तकनीक, कारोबार और नए व्यावसायिक रिश्तों के संगम के रूप में पहचान बना चुके 18वें ‘मीट एट आगरा’ का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा। आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में आयोजित तीन दिवसीय फेयर में रविवार को 8,126 विजिटर्स पहुंचे। इनमें 3,749 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 576 भावी उद्यमी शामिल रहे। सुबह से शाम तक फेयर में कारोबारी गतिविधियां तेज रहीं और विभिन्न स्टॉल्स पर आधुनिक मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स और नई तकनीकों को लेकर उद्यमियों ने गहरी रुचि दिखाई।

फेयर के दूसरे दिन सबसे खास बात यह रही कि यहां केवल उत्पादों और मशीनरी का प्रदर्शन ही नहीं हुआ, बल्कि निर्माताओं, बाइंग एजेंट्स, सप्लायर्स और बाजार से जुड़े लोगों के बीच सीधे संवाद ने इसे वास्तविक कारोबारी मंच का रूप दिया। दूसरे दिन आयोजित बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स संवाद कार्यक्रम में फुटवियर उद्योग की बदलती जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। उत्पाद की गुणवत्ता, डिजाइन, सोर्सिंग, समयबद्ध आपूर्ति, बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। बाइंग एजेंट्स ने बाजार की वास्तविक जरूरतों और खरीदारों की अपेक्षाओं को निर्माताओं के सामने रखा, वहीं फैक्ट्री ओनर्स ने उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता सुधार और तकनीकी बदलावों को लेकर अपनी बात रखी। सीधे संवाद से दोनों पक्षों को एक-दूसरे की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में आगरा के पूर्व जीएसटी कमिश्नर ललन कुमार मुख्य अतिथि तथा सीफी के नेशनल प्रेसिडेंट इन्दर छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ललन कुमार ने कहा कि तकनीक, गुणवत्ता और पारदर्शी कारोबारी व्यवस्था के साथ आगे बढ़ने वाला फुटवियर उद्योग देश के औद्योगिक विकास और निर्यात में और बड़ी भूमिका निभा सकता है। इन्दर छाबड़ा ने कहा कि निर्माताओं, बाइंग एजेंट्स और बाजार के बीच मजबूत समन्वय भारतीय फुटवियर उद्योग को घरेलू और वैश्विक बाजार में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। कार्यक्रम के दौरान उद्योग और बाजार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले बाइंग एजेंट्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एल.के. चाहर, रवीश पीपल, वरुण कोचर, संजीव तिवारी, दिव्यांशु मित्तल, दलजीत सिंह, सचित कुमार, मुकेश गोस्वामी, पवन शर्मा, सौरव गौतम, वेद प्रकाश यादव, पंकज यादव, अविरल उपाध्याय, रिकी अग्रवाल, राजीव जैन, विकास कुमार, राजेश राणा, इरफान फरीदी, चंद्रवीर सिंह चौहान, पंकज सिंह और अनीत पचौरी शामिल रहे। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि ‘मीट एट आगरा’ का उद्देश्य केवल नई तकनीक का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि उसे उद्योग की वास्तविक जरूरतों और कारोबार से जोड़ना है। बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स के बीच सीधा संवाद इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एफमेक कन्वीनर पूरन डावर ने कहा कि भारतीय फुटवियर उद्योग को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तकनीक, गुणवत्ता, डिजाइन और बाजार की जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। निर्माता, सप्लायर, खरीददार और तकनीक प्रदाता का एक मंच पर आना उद्योग के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। 

Previous Post

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Next Post

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

Related Posts

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

October 3, 2026

आगरा। फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स, मशीनरी, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक सहयोग को समर्पित 18वें ‘मीट एट आगरा’ का शनिवार को आगरा...

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

October 3, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे...

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

October 2, 2026

आगरा। आगरा में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी...

Next Post
फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

March 26, 2026
आगरा कॉलेज प्राचार्य ने एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

आगरा कॉलेज प्राचार्य ने एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

November 23, 2022
कारोबारी के परिवार को नींद की गोलियां देने वाली नौकरानी पर मुकदमा

कारोबारी के परिवार को नींद की गोलियां देने वाली नौकरानी पर मुकदमा

February 5, 2024
एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

June 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी
  • फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन
  • मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.