आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके लिए जिला अधिकारी मनीष बंसल ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।
आगरा में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव को मतदान हुआ था। मतदान में बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। बूथ संख्या 20 का खेरागढ़ तहसील परिसर के कक्ष संख्या एक में मतदान केंद्र था। बूथ संख्या 21 का सैया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में मतदान केंद्र था। बूथ संख्या 26 का फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में मतदान केंद्र था। फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आमने-सामने भी आए थे। सपा प्रत्याशी का कहना था कि इन पर बूथ कैपचरिंग हुई है। मामले में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने तीनों बूथों पर पुनर्मतदान का प्रस्ताव चुनाव आयोग में भेजा है।











