• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

कुलपति ने भी कल जूम एप की मीटिंग में कहा हम किसी भी दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं

February 25, 2022
in Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के नामांकन विभाग में हजारों छात्रों के डिग्री के लिए किए गए आवेदन धूल फांक रहे हैं। छात्र डिग्री के लिए चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
हैरानी की बात तो यह है कि यह स्थिति तब है जब कुलपति रोजाना जूम एप की मीटिंग पर अधीनस्थ अधिकारियों से पेंडेंसी जल्द से जल्द खत्म करने के लिए बोल रहे हैं। कल रात को हुई जूम एप की मीटिंग में तो उन्हें भी मजबूर होकर बोलना पड़ा हम किसी भी दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हर एक दिन ऐसे ही गुजर रहा है। 

विश्वविद्यालय में छात्रों को डिग्री, मार्कशीट समय से दिए जाने के लिए हालात नहीं सुधर रहे हैं। वर्तमान में नामांकन विभाग में हजारों की संख्या में डिग्री के आवेदन मेज पर पड़े होने के साथ अलमारी के अंदर बंद हैं। छात्रों को समय से डिग्री नहीं मिलने पर वह जब विश्वविद्यालय में आ रहे हैं तो उन्हें जानकारी मिल रही है कि उनके आवेदन नामांकन विभाग में पड़े हुए हैं। वह वहां जाकर कर्मचारियों से आवेदन वेरीफाई करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कर्मचारियों की सोच रहती है कि जब छात्रों को डिग्री, मार्कशीट समय से नहीं मिलेगी तभी तो वह विश्वविद्यालय में आकर चक्कर काटेगा। चक्कर काटने के बाद परेशान होकर उन्हें समझने की कोशिश करेगा। इस रणनीति में वह सालों से कामयाब भी हो रहे हैं। इधर कई अधिकारी आए और यही दावे करके चले गए कि छात्रों को डिग्री और मार्कशीट समय से दिलाएंगे लेकिन अधिकारियों का यह सपना एक सपना बनकर ही रह गया।  वर्तमान कुलपति ने भी चार्ज लेने के बाद पत्रकार वार्ता में अपनी प्राथमिकताओं में डिग्री, मार्कशीट समय से दिलाने की बात कही थी। 

कुलपति  रोजाना विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ जूम एप पर मीटिंग भी कर रहे हैं। इसमें वह पेंडेंसी खत्म करने के लिए दिशा निर्देश देते हैं लेकिन किसी भी अधिकारी के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। बीती रात हुई मीटिंग में कुलपति को भी मजबूर होकर बोलना पड़ा कि हम किसी भी दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।  हर एक दिन ऐसे ही निकल रहा है। कुलपति के यह कहने से स्पष्ट हो गया है कि यहां का सिस्टम कितना बदतर हो चुका है। अधिकारी जब कुलपति की ही नहीं मान रहे हैं तो किसकी मानेंगे? जानकारों का कहना है कि इस विश्वविद्यालय को आईपीएस मंजूर अहमद की तरह किसी आईपीएस कुलपति की आवश्यकता है। वही यहां के सिस्टम को दुरुस्त कर पाएगा।

Previous Post

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खाया विषाक्त पदार्थ

Next Post

मणप्पुरम गोल्ड लोन में डकैती डालने वाला मुख्य सरगना नरेंद्र कोलकाता में गिरफ्तार

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

August 20, 2026

आगरा। आगरा में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से शिक्षिका को प्रेम हो गया। वह उसके साथ गायब...

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

August 18, 2026

आगरा। मंगलवार दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल खंदौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंच...

Next Post
मणप्पुरम गोल्ड लोन में डकैती डालने वाला मुख्य सरगना नरेंद्र कोलकाता में गिरफ्तार

मणप्पुरम गोल्ड लोन में डकैती डालने वाला मुख्य सरगना नरेंद्र कोलकाता में गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 18 संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को किया गया बर्खास्त

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 18 संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को किया गया बर्खास्त

November 1, 2023
विजय शिवहरे को एमएलसी का टिकट मिलने के बाद कई दावेदारों के उतरे चेहरे!

विजय शिवहरे को एमएलसी का टिकट मिलने के बाद कई दावेदारों के उतरे चेहरे!

March 20, 2022
मंडलायुक्त मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, मची खलबली

मंडलायुक्त मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, मची खलबली

January 25, 2025
पटियाली से नादिरा को सपा टिकट से हुई कांग्रेसी दिग्गज मुशीर युग की वापसी

पटियाली से नादिरा को सपा टिकट से हुई कांग्रेसी दिग्गज मुशीर युग की वापसी

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.