• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

देर रात भाजपा और सपा के समर्थक आए आमने-सामने, दोनों प्रत्याशियों के कुर्ते फटे नजर आए

October 28, 2026
in administration, Agra, Election, Politics

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने दोबारा शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही शिक्षक सीट पर भी आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की। दोनों को रिटर्निग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जीते हुए दोनों प्रत्याशियों को पुलिस अधिकारियों ने विजय जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी है।

फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह 12 जिलों के स्ट्रांग रूम को खोला गया। शिक्षक में 12 और स्नातक चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे पहले सभी बैलेट पेपर की 100-100 की गड्डी बनी और फिर मतों की गिनती शुरू हुई। देर रात भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। शिक्षक सीट पर दोनों प्रत्याशियों के कुर्ते फटे नजर आए। इस दौरान भारी बवाल हुआ। दोनों ने ही एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। बवाल के चलते मतगणना रुक गई। थोड़ी देर बाद में फिर से शुरू हुई। बुधवार सुबह 8:00 बजे तक यह पूरी हो गई। स्नातक सीट पर मानवेंद्र प्रताप सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया और शिक्षक सीट पर आकाश अग्रवाल को। दोनों ही लगातार दूसरी बार जीते हैं।

एमएलसी चुनाव की दोनों सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। खंड में 412 बूथों में 2.30 लाख मतदाता हैं। अगर शिक्षक चुनाव की बात की जाए तो 150 बूथों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह से स्नातक चुनाव में 262 बूथों में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन में कुल मत पड़े – 29865

डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्त विहीन वाले) – 14046

हरी किशोर तिवारी – 9783

अस्वीकृत – 2128

Previous Post

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

January 22, 2024
जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

February 13, 2026
अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

February 7, 2024
लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

January 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.