• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

विभिन्न परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

October 28, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पेपर लीक होने से सिर्फ परीक्षा प्रभावित नहीं होती बल्कि उन युवाओं का भविष्य भी दांव पर लग जाता है जो सीमित आयु में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की तैयारी करते हैं। एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है और उम्र की सीमा पार होने पर वह अगली परीक्षा के लिए पात्र भी नहीं रह पाता।

खंदारी परिसर के जेपी सभागार में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए पुष्टि (राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षक मानक) और मित्रा (राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन) का प्रभावी क्रियान्वयन रहा। एनसीटीई, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षाविदों ने भाग लिया। कुलाधिपति ने मातृभाषा में शिक्षा देने की बात कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में इसे महत्व दिया गया है लेकिन व्यवहार में बच्चों को अंग्रेजी बोलने के लिए अधिक प्रेरित किया जाता है। दूसरी भाषाओं का ज्ञान जरूरी है मगर बच्चों को पहले अपनी भाषा में समझने, बोलने और सोचने का अवसर मिलना चाहिए। सम्मेलन में एनसीटीई के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि देश में लगभग 14.67 लाख स्कूल, 1.03 करोड़ शिक्षक और 25 करोड़ विद्यार्थी हैं। शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के व्यावसायिक मानकों को मजबूत करना और प्रभावी मेंटरिंग तंत्र विकसित करना जरूरी है। उन्होंने मित्रा के तहत राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन की भूमिका समझाई। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में रुकीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। बुधवार को उन्होंने गोपालकुंज परिसर का दौरा किया। शिक्षकों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। साथ ही खंदारी स्थित मॉडल स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की।

Previous Post

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सेना में भर्ती के नाम पर युवक से चार लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र दिया

सेना में भर्ती के नाम पर युवक से चार लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र दिया

June 11, 2023
डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

August 13, 2024
फतेहाबाद में तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फतेहाबाद में तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

September 3, 2022
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों ही मिलेंगे 22 फरवरी को मेगा शिवर में

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों ही मिलेंगे 22 फरवरी को मेगा शिवर में

February 2, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति
  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.