आगरा। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज तहसील दिवस के अंतर्गत फतेहाबाद तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
तहसील दिवस में फरियादियों की काफी भीड़ थी। अधिकतर मामले राजस्व से संबंधित थे। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व कर्मियों को बताया गया कि भूमि सम्बंधित विवाद के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से मामले का निस्तारण कराएं। थानों से संबंधित फरियादियों के लिए एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा थाने में एक बार में पीड़ित की सुनवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम फतेहाबाद, क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।











