• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

लंबे समय से थे अस्वस्थ, अंतिम संस्कार आज शाम हाथरस में

September 3, 2022
in Agra, News, Politics

आगरा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है। कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वह आगरा के रेनबो  अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व मंत्री के निधन की खबर सुनकर उनके समर्थकों की आंखें नम हैं।

रामवीर उपाध्याय का अंतिम संस्कार  शनिवार (आज) सायं 4 बजे हाथरस में उनके पैतृक गांव बामौली में होगा ।

उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे आगरा आवास से हाथरस ले जाया जायेगा और वहां  दोपहर 12 बजे हाथरस लेबर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शन हेतु रखा जायेगा । अंतिम दर्शन के बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गाँव बामौली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

उत्तर प्रदेश में रामवीर उपाध्याय को ब्राह्मणों का बड़ा नेता माना जाता था। रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे थे। प्रदेश के बेहद शक्तिशाली नेता के तौर पर वे जाने जाते थे। कुछ समय पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनका पार्टी से निष्कासन कर दिया था। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी में आ गए थे। विधानसभा चुनाव में वह सादाबाद से खड़े भी हुए थे, लेकिन लोकदल प्रत्याशी ने उन्हें हरा दिया था।

रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रही हैं। रामवीर उपाध्याय के निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ पहुंच रही है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर छाई हुई है। रामवीर उपाध्याय वर्ष 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में विधानसभा चुनाव जीते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में वह महज 6 हजार मतों से हारे थे। चुनाव के दौरान भी उनका स्वास्थ्य खराब था। 

राजनीतिक जानकारों ने रामवीर उपाध्याय के बारे में बताया कि  जिस समय सादाबाद विधानसभा क्षेत्र मथुरा में आती थी, उस समय ब्राह्मण समाज के मतदाता दूसरे नंबर पर आते थे। 1977 में जनता पार्टी से हुकुमचंद तिवारी ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2017 में 40 वर्ष के बाद रामवीर उपाध्याय ने यहां का इतिहास बदला और दूसरी बार ब्राह्मण चेहरे के रूप में विधायक बने थे। रामवीर उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी में करीब 25 साल तक रहे थे। 15 जनवरी को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने शास्त्रीपुरम स्थित उनके आवास पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। हाथरस को जिला बनाने में भी उन्हीं का श्रेय रहा था।

Previous Post

पिनाहट में बहू और देवर ने की थी वृद्ध महिला की हत्या

Next Post

फतेहाबाद में तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
फतेहाबाद में तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फतेहाबाद में तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

July 12, 2026
लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा

लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा

July 16, 2023
नेपाल के युवक ने की आत्महत्या

नेपाल के युवक ने की आत्महत्या

July 6, 2022

संविदा कर्मियों को जल्द किया जाए स्थाई, राज्य मंत्री ने की मांग

December 13, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.