• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

दलित महासम्मेलन में शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह राठौर और बाल योगी भी सपा में हुए शामिल

November 15, 2026
in Agra, Politics

आगरा। रविवार को आगरा में जीआईसी में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिस तरह से 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है। जबसे भाजपा की सरकार आई है, दलितों पर उत्पीड़न हुआ है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ है। प्रदेश में 200 मूर्तियां बाबा साहब की तोड़ी गई हैं। उन्होंने ‘पीडीए’ का नया अर्थ बताते हुए कहा, “पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले।”

दलित महासम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के नेता, जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि पहुंचे।  सपा मुखिया ने कहा कि आगरा से पीडीए आंदोलन की शुरूआत हो रही है। खुशी इस बात की है कि जो लोग कहते थे अंगद का पैर है, उनकी जमीन खिसक जाएगी। भाजपा का हमेशा के लिये सफाया करने वाला है दलित सम्मेलन। भाजपा के लोग पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते हैं। भाजपा के फूल को हराने का काम रामजीलाल सुमन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। परीक्षाएं रद्द हो रहीं हैं। पेपर लीक कराने का काम भारतीय जनता पार्टी खुद कर रही है, वह इसलिए कर रही है क्योंकि पेपर होगा तो नौकरी देनी पड़ेगी। आरक्षण देना पड़ेगा। नीट और उसके साथ और भी परीक्षाएं रद्द हुईं। हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव को लेकर कहा आगरा में सपा समर्थित प्रत्याशी को हराने में पूरा दिन- पूरी रात लगा दी गयी थी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए की एकजुटता से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कुछ पार्टियों और लोगों को पैसा देकर तथा डराकर पीडीए से अलग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। जाति और धर्म देखकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और पीडीए की एकजुटता बनाए रखने की अपील की। मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि आगरा को हम ताजमहल के साथ ही क्रांति की धरती के रूप में भी जानते हैं। भगत सिंह ने यहां से ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंका था। हम यहां से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सच्चा सनातन मंच से नहीं आस्था और विश्वास से दिखाई देता है। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आगरा में जो भी सम्मेलन होता है, वह सपा के लिए शुभ होता है। नेताजी ने जब जब सम्मेलन किये तब-तब प्रदेश में सरकार बनी है। आज सम्मेलन ऐसे हो रहा है कि भाजपा एमएलसी चुनाव में बुरी तरह हारी है। जनता को भरोसा है कि भाजपा को सपा ही हरा सकती है। मैं सामान्य कार्यकर्ता। यह राम को लाये थे, राम हमें लाये है। 2024 में प्रदेश से भाजपा का सफाया हुआ है। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दलित महासम्मेलन में शिक्षक नेता राजेन्द्र सिंह राठौर और आगरा के बाल योगी सपा में शामिल हुए हैं। महासम्मेलन में राजेंद्र सिंह राठौर के साथ काफी भीड़ पहुंची। वह फिरोजाबाद में एक विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव से दोनों ने सदस्यता ली है। बाल योगी ने कहा कि यहां के शिक्षा मंत्री यहीं का शिक्षक एमएलसी चुनाव हार गए। बाल योगी के सम्बोधन पर सभास्थल पर तालियां गूंज उठीं। बाल योगी ने कहा कि अखिलेश यादव पर 85 साल का पिता का और 50 साल का स्वयं का अनुभव है।

Previous Post

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Next Post

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Related Posts

ADA ने मास्टर प्लान-2031 को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की कवायद तेज की

ADA ने मास्टर प्लान-2031 को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की कवायद तेज की

November 16, 2026

आगरा। शहर के सुनियोजित विकास और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने मास्टर...

TTZ बैठक में 10 औद्योगिक इकाइयों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

TTZ बैठक में 10 औद्योगिक इकाइयों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

November 16, 2026

आगरा। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में औद्योगिक विकास को गति देने और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की दिशा...

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

November 15, 2026

आगरा। आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान...

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

November 15, 2026

आगरा। अछनेरा ब्लॉक के कसौटी गांव के सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुजाता सोनी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा...

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

November 14, 2026

आगरा। मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें...

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

November 14, 2026

आगरा। आज सुबह एकता थाना क्षेत्र में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर...

Next Post
कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

February 7, 2026
आरटीओ ई-चालान के नाम से साइबर अपराधी एपीके फाइल भेज रहे, सावधान रहें

आरटीओ ई-चालान के नाम से साइबर अपराधी एपीके फाइल भेज रहे, सावधान रहें

July 31, 2025
आगरा विकास प्राधिकरण ने 37 फ्लैटों को सील किया

आगरा विकास प्राधिकरण ने 37 फ्लैटों को सील किया

July 27, 2022
एडीए के 68 किरायेदारों में से 64  बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के दिए निर्देश

एडीए के 68 किरायेदारों में से 64 बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के दिए निर्देश

September 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ADA ने मास्टर प्लान-2031 को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की कवायद तेज की
  • TTZ बैठक में 10 औद्योगिक इकाइयों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी
  • आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
  • कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.