• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

अचानक हुए हमले से बारात में शामिल लोगों में भगदड़ मची

November 27, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे को पीटने का आरोप है। आरोप है कि डीजे बंद कराने को लेकर शुरू हुए विवाद में 20 से 25 लोगों ने बारात को घेर लिया और दूल्हे के साथ मारपीट की। हमलावरों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बारात में शामिल लोगों के साथ भी मारपीट की गई। 

सुरेंद्र सिंह पुत्र घमंडी निवासी नगला वीरवान के मुताबिक बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते कान्हा पुत्र प्रेमवीर, शिवम पुत्र योगेंद्र, भीकम पुत्र नबाब, सचिन पुत्र नगीना, पंकज, सुमित, सत्यम और नंदी समेत 20 से 25 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर बारात को घेर लिया और दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से बारात में शामिल लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को लेकर अभद्रता की गई। इससे विवाद और बढ़ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार हमलावरों ने बारात में शामिल दलित परिवार के अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। थाने में तहरीर में कान्हा पुत्र प्रेमवीर, शिवम पुत्र योगेंद्र, भीकम पुत्र नबाब, सचिन पुत्र नगीना, पंकज, सुमित, सत्यम और नंदी समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने की मांग की है।

Previous Post

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

Next Post

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

Related Posts

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

November 28, 2026

आगरा। सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का दावा करने वाले और मन की बात पढ़ने वाले चमत्कारी कथित 'पेन...

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

November 28, 2026

आगरा। गुजरात में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बस से पांच किलो सोना लूटने के सनसनीखेज मामले में पांच साल से...

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

November 27, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर  गुरुवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रशासन ने...

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

November 26, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया था। घर को सूना देखकर उसमें चोर घुस गए।...

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

November 26, 2026

आगरा।  बुधवार को राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच झड़प...

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

Next Post
आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

June 7, 2024

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे चार आरोपी पकड़े

December 1, 2021
हादसा-11: मकान कैसे गिराए जाएं इसके लिए इंजीनियरों के साथ आ रही आर्मी

हादसा-11: मकान कैसे गिराए जाएं इसके लिए इंजीनियरों के साथ आ रही आर्मी

January 29, 2023
दो माह लम्बे श्रावण मास के लिये  सोमवार से ही होगा सभी शिवालयों में श्रावणी पूजन

दो माह लम्बे श्रावण मास के लिये सोमवार से ही होगा सभी शिवालयों में श्रावणी पूजन

July 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल
  • गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा
  • आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम
  • जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.