• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दीक्षांत समारोह में 1,23,110 छात्रों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह में 1,23,110 छात्रों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

एक सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा जिससे ऑनलाइन डिग्री और मार्कशीट प्राप्त हो सकेंगी

March 6, 2022
in Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज से दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुबह कुलपति ने ज़ूम प्लेटफार्म पर एक बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दीक्षांत समारोह में छात्रों को वितरित की जाने वाली उपाधि से संबंधित जानकारी दी।

 कुलपति ने बताया कि 29 मार्च को आयोजित किए जाने वाले इस दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2020-21 के स्नातक स्तर के 88930, स्नातकोत्तर स्तर के 12655, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 17769 और विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले 3756 विद्यार्थियों सहित कुल मिलाकर 1,23,110 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

 कुलपति ने बताया कि इस बार वन व्यू ( ONE VIEW ) नाम का एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है, जिसमें अभी प्रारंभिक रूप से 2020-21 के विद्यार्थियों की उपाधियां और अंक तालिकाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। विद्यार्थी अपना नाम, कक्षा, वर्ष और महाविद्यालय का नाम डालकर ऑनलाइन ही अपनी उपाधि और अंकतालिका का प्रिंट निकाल सकता है।

बैठक में कुलपति ने यह भी कहा कि सत्र 2020-21 की उपाधियां और अंक तालिकाएँ यथाशीघ्र डिजी लॉकर में अपलोड करा दी जाएंगी। इस काम के लिए प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह और प्रोफेसर वीके सारस्वत को प्रभारी बनाया गया है। इस बार दीक्षांत समारोह आईईटी के सामने स्थित सभागार “छत्रपति शिवाजी मंडप” में कराए जाने की योजना है। इस सभागार में 1350 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

इस बार विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह वाले दिन शाम को एक कार्यक्रम आयोजित कर आवासीय इकाई के सत्र 2020-21 के सभी विद्यार्थियों को ( पदक धारकों के अलावा ) उनकी उपाधियां और अंकतालिकाएँ  वितरित की जाएंगी।

जिन शोधार्थियों की पीएचडी और डीलिट की मौखिकी 20 मार्च तक संपन्न हो जाएगी, उन्हें दीक्षांत समारोह में उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय पहली बार अपने विद्यार्थियों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने जा रहा है, यह व्यवस्था लागू हो जाने से किसी भी विद्यार्थी को अपनी नौकरी लगने के बाद अपनी उपाधि और अंक तालिका के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, डीन अकादमिक प्रोफेसर संजीव कुमार, डीन फैकल्टी प्रोफेसर उमेश चंद्र शर्मा,  प्रोफेसर विनीता सिंह , प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर, आइक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर वीके सारस्वत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर मोहम्मद अरशद , प्रोफेसर लवकुश मिश्रा आदि शामिल रहे।

Previous Post

भारत ने तीसरे ही दिन श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया

Next Post

सिकंदरा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

Related Posts

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

August 20, 2026

आगरा। आगरा में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से शिक्षिका को प्रेम हो गया। वह उसके साथ गायब...

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

August 18, 2026

आगरा। मंगलवार दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल खंदौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंच...

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

August 18, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
सिकंदरा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

सिकंदरा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव

August 6, 2023
निजी कंपनियों के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की हुई कमी

निजी कंपनियों के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की हुई कमी

June 22, 2022
कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

April 25, 2022
स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

October 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.