• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

March 12, 2022
in Crime, National, News, Politics

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आईपीएस रश्मि शुक्ला फोन टैपिंग मामले में फडणवीस को नोटिस भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने सीआरपीसी 160 के अंतर्गत यह नोटिस भेजा है। उन्हें मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फडणवीस ने कहा कि मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से नोटिस भेजा गया है और कल सुबह 11 बजे बीकेसी पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है। मैं अपना बयान दर्ज करवाने के लिए वहां जरूर जाऊंगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार फडणवीस कल मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन नहीं जाएंगे बल्कि पुलिस खुद उनके घर जाकर उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी। गृह विभाग से चर्चा के बाद मुंबई पुलिस ने यह फैसला लिया है।
राजनेताओं के फोन टैपिंग मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में आईपीएस रश्मि शुक्ला दोषी पाई गई हैं। इस प्रकरण में पुणे के बंड गार्डन थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद रश्मि शुक्ला ने बॉम्बे हाई कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए याचिका दर्ज की थी। जिसमें उन्हें एक अप्रैल तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी गई है। रश्मि शुक्ला पर यह आरोप है कि उन्होंने एसआईटी में रहते हुए कुछ मंत्रियों के गैरकानूनी ढंग से फोन टेप किए थे। जिसमें कांग्रेस नेता नाना पटोले, संजय काकड़े, आशीष देशमुख, बच्चू कडू का नाम शामिल है। अब ठाकरे सरकार फडणवीस की जांच करने वाली है। नाना पटोले ने तब यह भी आरोप लगाया था कि उनकी जानकारी में एक केंद्रीय मंत्री के पीए, एक पूर्व सांसद व कुछ अन्य लोगों के भी फोन टैप किए गए थे। तीन पन्नों की प्राथमिकी के अनुसार शुक्ला ने पटोले, तत्कालीन भाजपा विधायक आशीष देशमुख, निर्दलीय विधायक बच्चू कडू और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य संजय काकड़े के फोन टैप करते समय कोडनेम का इस्तेमाल किया था।

Previous Post

प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल

Next Post

चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

Related Posts

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

Next Post
चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इरादत नगर में बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से रुपयों का थैला लूट कर फरार

इरादत नगर में बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से रुपयों का थैला लूट कर फरार

July 15, 2025

दूल्हे के पिता के बैग से 19 लाख के आभूषण चोरी

November 27, 2021
ताजनगरी में अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई जारी

ताजनगरी में अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई जारी

October 12, 2025
भगवंत मान के शपथग्रहण में शामिल हुई बेटी सीरत, और बेटा दिलशान, अमेरिका से लौटे हैं दोनों

भगवंत मान के शपथग्रहण में शामिल हुई बेटी सीरत, और बेटा दिलशान, अमेरिका से लौटे हैं दोनों

March 16, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.