• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
श्रीलंका दौरा रोक भारत आ रहे नेपाली पीएम, चीन और अमेरिका से रिश्तों पर अहम वार्ता संभव

श्रीलंका दौरा रोक भारत आ रहे नेपाली पीएम, चीन और अमेरिका से रिश्तों पर अहम वार्ता संभव

March 24, 2022
in National, News, World

काठमांडू। नेपाल में भारत और अमेरिका के बढ़ते प्रभाव से घबराया चीन अब एक बार फिर से इस हिमालयी देश की सियासत में बड़ा खेल करने की तैयारी में जुट गया है। अमेरिका के एमसीसी प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के बाद चीनी विदेश मंत्री जहां नेपाल की यात्रा पर जा रहा हैं, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन यूएमएल का एक प्रतिनिधिमंडल बीजिंग पहुंच चुका है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि चीन अब केपी ओली और उनके विरोधी प्रचंड के बीच समझौता कराने में जुट गया है। उधर, चीन के बढ़ते दखल के बीच अब नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा श्रीलंका का दौरा रोककर भारत के दौरे पर आ रहे हैं।

नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा तीन दिन की यात्रा पर एक अप्रैल को भारत रवाना होने जा रहे हैं। देउबा चीन के विदेश मंत्री वांग यी की नेपाल यात्रा के ठीक बाद भारत जा रहे हैं। भारत के दौरे की अहमियत को देखते हुए नेपाली प्रधानमंत्री बिमस्टेक की बैठक में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका नहीं जा रहे हैं। वह अब वर्चुअली इस बैठक को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और देउबा के बीच मुलाकात में चीन और अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देउबा एक से तीन अप्रैल तक भारत के दौरे पर रहेंगे। उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा की यह पहली विदेश यात्रा है। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान सीमा पार रेलवे सेवा शुरू करने को लेकर समझौता हो सकता है। देउबा की यह भारत यात्रा चीनी विदेश मंत्री की काठमांडू यात्रा के ठीक बाद होने जा रही है। यह किसी नेपाली प्रधानमंत्री की चार साल बाद पहली भारत यात्रा है। इससे पहले ओली भारत आए थे लेकिन उनके कार्यकाल में भारत से संबंध बहुत खराब दौर में पहुंच गए थे।
नेपाली संसद के अमेरिकी सहायता एमसीसी को मंजूरी देने के बाद चीन भड़का हुआ है। चीन का मानना है कि उसके बेल्ट ऐंड रोड परियोजना की काट के लिए अमेरिका ने इसे शुरू किया है। अमेरिकी सहायता को मंजूरी देने के बाद अब चीन बीआरआई प्रोजेक्ट को शुरू करने को लेकर दबाव में बताया जा रहा है। इस बीच ओली की पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चीन पहुंच गया है। इसका नेतृत्व पार्टी के वाइस चेयरमैन विष्णु प्रसाद पौडयाल कर रहे हैं। ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि ओली और प्रचंड के धड़े के बीच समझौता हो सकता है जिसकी तरफदारी चीन भी लंबे समय से कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो देउबा सरकार पर संकट आ जाएगा।

Previous Post

परीक्षा नियंत्रक ने टॉपर को बहुत रुलाया, उसने भी मेडल लेकर दिखाया!

Next Post

कर्नाटक में नया विवाद, मंदिरों के निकट मुस्लिम अपना कोई सामान नहीं बेच सकते

Related Posts

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
कर्नाटक में नया विवाद, मंदिरों के निकट मुस्लिम अपना कोई सामान नहीं बेच सकते

कर्नाटक में नया विवाद, मंदिरों के निकट मुस्लिम अपना कोई सामान नहीं बेच सकते

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भीम नगरी के लिए टोरेंट पावर ने कसी कमर, ट्रांसफार्मर किए स्थापित

भीम नगरी के लिए टोरेंट पावर ने कसी कमर, ट्रांसफार्मर किए स्थापित

April 8, 2026
दयालबाग में ग्रीन गैस की पाइप लाइन में लगी आग

दयालबाग में ग्रीन गैस की पाइप लाइन में लगी आग

April 11, 2022
आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

July 16, 2024
सैंया में सर्राफ के अपहरण से सनसनी

सैंया में सर्राफ के अपहरण से सनसनी

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया
  • तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया
  • होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या
  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.