• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

अफसरों पर सख्त हुई योगी सरकार, भाजपा नेताओं और संघ के पदाधिकारियों की शिकायतें नहीं सुनीं तो गिरेगी गाज

April 1, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही सरकार ऐक्शन में आ गई है। लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ योगी सरकार एक-एक कर कार्रवाई कर रही है। वहीं, कई बार देखने में आया है कि भाजपा नेताओं और संघ पदाधिकारियों की शिकायत के बाद भी अफसर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, लेकिन इस बार जिस तरह से योगी सरकार ने लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई शुरू की है, उससे साफ है कि इन अफसरों पर शिकायत नहीं सुनने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

योगी सरकार ने खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार व विधानसभा चुनाव के दौरान लापरवाही के आरोपों में सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू को निलंबित कर दिया है। आरोपों की जांच वाराणसी मंडलायुक्त को सौंपी गई है। वहीं, गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को भी निलंबित कर दिया। प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू को ड्यूटी के दौरान अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को भी कर्तव्यों के निर्वहन में ढिलाई और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने में असमर्थ पाते हुए निलंबित किया गया है।
अफसरशाही पर भाजपा नेता कई बार सवाल उठा चुके हैं। नेताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी अफसर कोई ऐक्शन नहीं लेते हैं, जिससे बड़ी घटना होती है। वहीं, जब इनसे कोई शिकायत करता है तो ये अफसर उसको टाल देते हैं। भाजपा नेताओं ने योगी आदित्यनाथ से कई दफा शिकायत भी की है। वहीं, योगी आदित्यनाथ अफसरों को चेतावनी दे चुके हैं कि लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई में कोई संकोच नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर अफसर भाजपा नेताओं पर बेवजह दबाव बनाने का आरोप लगाते रहे हैं। कई बार अफसरों को ये कहते देखा गया है कि भाजपा नेता उन पर जबरदस्ती का दबाव बनाते हैं।

Previous Post

बेटियों की सुरक्षा को पुलिस बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में करेगी फुट पैट्रोलिंग

Next Post

फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

July 4, 2025
गायक अनूप जलोटा ने बांधा समा

गायक अनूप जलोटा ने बांधा समा

April 18, 2022
अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगे तो इस नंबर पर करें शिकायत

अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगे तो इस नंबर पर करें शिकायत

July 12, 2022
आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

June 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.