• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूक्रेन में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के पुतिन, 150 जासूसों को निकाला

यूक्रेन में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के पुतिन, 150 जासूसों को निकाला

April 12, 2022
in News, Western, World

मास्को। यूक्रेन की जंग में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने 150 जासूसों को बर्खास्त कर दिया है। यही नहीं कई जासूसों को जेल भेज दिया है। एक न्यूज एजेंसी बेलिंगकैट ने अपनी रिपोर्ट में यह बड़ा दावा किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी जासूस रूस की बदनाम खुफिया एजेंसी एफएसबी के थे जिसे सोवियत संघ के जमाने की जासूसी एजेंसी केजीबी की जगह पर बनाया गया है। पुतिन पहले केजीबी के जासूस रह चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई एफएसबी जासूसों को जेल भेज दिया गया है।
पुतिन ने जिन जासूसों को नौकरी से निकाला है, वे पांचवीं सर्विस के बताए जा रहे हैं। इस डिविजन का गठन 1998 में किया गया था जब पुतिन एफएसबी के डायरेक्टर थे। इस डिविजन का काम पूर्व सोवियत संघ के देशों के अंदर जासूसी करना था। बताया जा रहा है कि 5वीं सर्विस के प्रमुख 68 वर्षीय कर्नल जनरल सर्गेई बेसेदा उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें नजरबंद किया गया है। उन्हें अब कुख्यात यातना जेल लेफोटोर्वो में रखा गया है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन में खुफिया असफलता के लिए उनके खिलाफ सुनवाई हो सकती है।
बेलिंगकैट के डायरेक्टर क्रिस्टो ग्रोजेव ने दावा किया कि इन जासूसों को रूस के हमले से ठीक पहले यूक्रेन के हालात की रूसी राष्ट्रपति कार्यालय को झूठी सूचना देने पर नौकरी से निकाला गया है। ग्रोजेव ने कहा कि मैं यह कह सकता हूं कि हालांकि ज्यादा लोगों को अरेस्ट नहीं किया गया है लेकिन वे अब एफएसबी के लिए काम नहीं करेंगे। पुतिन को खुफिया एजेंसियों की ओर से यह बताया गया था कि अगर रूसी सेना हमला करती है तो बड़ी संख्या में यूक्रेन के लोग उनका स्वागत करेंगे। इससे तेजी से जीत हासिल होगी।

Previous Post

देवघर में रोपवे से नीचे गिरी महिला की मौत, बचाव आपरेशन खत्म, 47 बचाये गये

Next Post

भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

Related Posts

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाया, पता चलने पर संदूक में छिपाया,  खूब पिटाई खाया

शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में प्रेमी को बुलाया, पता चलने पर संदूक में छिपाया, खूब पिटाई खाया

April 22, 2025
अतीक अहमद के बेटे असद की ताजनगरी में मिली लोकेशन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

अतीक अहमद के बेटे असद की ताजनगरी में मिली लोकेशन, चार संदिग्ध गिरफ्तार

March 20, 2023
डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

August 6, 2022
आगरा-राजस्थान बॉर्डर पर नदी में बहा कैंटर, चार लोग डूबे

आगरा-राजस्थान बॉर्डर पर नदी में बहा कैंटर, चार लोग डूबे

August 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.