• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा ने इंस्पेक्टर पर किया हमला

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा ने इंस्पेक्टर पर किया हमला

April 15, 2022
in Crime, Politics

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई बड़ी चीजें सामने आती जा रही हैं। आरोपी से संबद्ध पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी को कट्टरपंथी बताया जा रहा है। साथ ही, आरोपी की हर गतिविधि की जानकारी इन्हें होने की भी बात कही जा रही है। आरोपी मुर्तजा अब्बासी पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम लगाने की भी तैयारी की जा रही है। आरोपी पर बढ़ते शिकंजे ने उसे परेशान कर दिया। मुर्तजा पर अब आरोप लगा है कि उसने इलाज करने वाले डॉक्टर पर हमला बोल दिया। इसके अलावा पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी पर भी उसके हमले का आरोप लगा है।
गोरखपुर हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से लगातार पूछताछ चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को भी उससे पूछताछ हो रही थी। इस दौरान उसने इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी पर हमला कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक मुर्तजा ने पुलिस अधिकारी के चेहरे पर अपने नाखून मार दिए। इस हमले में इस्पेक्टर घायल हो गए। इसके उसने एक अन्य पुलिसवाले को प्लास्टर लगे हाथ से कोहनी मारी। वह पुलिसकर्मी दीवान बताया जा रहा है। इसके अलावा मुर्तजा पर डॉक्टर से भी बदतमीजी करने का आरोप लगा है।
आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग कर चुका मुर्तजा देश में शरिया कानून चाहता था। यह बात उसने पुलिस से पूछताछ के दौरान कही। पहले मुर्तजा के परिजनों ने उसके मानसिक स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी। अब पूछताछ में कई अहम बिंदु निकल कर सामने आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान वह बिलबिला रहा है। पूछताछ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ हमलावर हो रहा है। पूछताछ में उसने यह भी माना है कि उसके हमने की मुख्य वजह क्रूरता को दिखाना था। वह इस घटना को लेकर उसकी मंशा क्रूरता की बड़े स्तर पर चर्चा होने की थी। मुर्तजा पर यूएपीए लगने के बाद मामले की जांच एनआईए करेगी। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मुर्तजा ने एटीएस से पूछताछ में बताया है कि विदेश में बैठे आकाओं ने ही बम की जगह बांके या धारदार हथियार से हमला करने का निर्देश दिया था। उसने माना है कि हमले से पहले उसने अपने मोबाइल और लैपटॉप से कई अहम जानकारियों को डिलीट कर दिया था।

Previous Post

मोस्कवा बनेगा तीसरे विश्व युद्ध की वजह?

Next Post

जेलेंस्की से बात करने जल्द ही यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडन

Related Posts

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

August 20, 2026

आगरा। आगरा में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से शिक्षिका को प्रेम हो गया। वह उसके साथ गायब...

थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान

थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान

August 19, 2026

आगरा। 'पुष्पा' फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पराज' नाम से किरदार निभाया है। फिल्म में उनका एक डायलॉग बहुत...

Next Post
जेलेंस्की से बात करने जल्द ही यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडन

जेलेंस्की से बात करने जल्द ही यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नंबर बढ़वाने के लिए भी पैसे लेता था देवेंद्र पुलिस पूछताछ में आया सामने

नंबर बढ़वाने के लिए भी पैसे लेता था देवेंद्र पुलिस पूछताछ में आया सामने

August 29, 2022
अभिनेत्री कंगना रनौत के अधिवक्ता सुनवाई के दौरान फिर से पेश नहीं हुए

अभिनेत्री कंगना रनौत के अधिवक्ता सुनवाई के दौरान फिर से पेश नहीं हुए

April 2, 2025
विनाश के रास्ते विकास कतईं बर्दाश्त नहीं, लापरवाही न बरतें मेट्रो अधिकारी: योगेंद्र उपाध्याय

विनाश के रास्ते विकास कतईं बर्दाश्त नहीं, लापरवाही न बरतें मेट्रो अधिकारी: योगेंद्र उपाध्याय

December 26, 2024
भारत महिला वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

भारत महिला वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

March 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी
  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.