लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के दिन इफ्तार पार्टी में जाने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव के इफ्तार पार्टी में जाने को लेकर लोगों ने कहा है कि एसपी अध्यक्ष ने मुसलमानों को खुश करने के लिए इफ्तार पार्टी में तो हिस्सा लिया, लेकिन हनुमान जयंती के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में इफ्तार पार्टी में शरीक हुए थे। अखिलेश यादव ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो तमाम लोगों ने उसपर कॉमेंट्स किए। कई लोगों ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन अखिलेश के किसी मंदिर के उत्सव में भी शामिल होना चाहिए था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लोग लगातार आड़े हाथों ले रहे हैं और कह रहे हैं कि यूपी में शर्मनाक पराजय के बाद भी वह एक समुदाय के लोगों को खुश करने में लगे हैं। ऐसे में बहुसंख्यक समाज सोच रहा है कि इस नेता को अपना वोट क्यों दें?
कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...











