आगरा। आगरा-ग्वालियर रेलवे लाइन पर प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों की मौत की खबर पर क्षेत्रीय लोग भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे।
तेहरा चौकी क्षेत्र के आगरा ग्वालियर रेलवे लाइन गांव भगतुपुरा पर सुबह युवक व युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही ग्राम लहचोरा के मजरा नगला गडुआ के निवासी हैं। दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध बताए गए हैं। इंस्पेक्टर सैया जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात से आहत होकर दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











