• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में पुलिसकर्मी चला रहा था हनी ट्रैप का गिरोह, लोगों को ब्लैकमेल कर मांगते थे रुपए

आगरा में पुलिसकर्मी चला रहा था हनी ट्रैप का गिरोह, लोगों को ब्लैकमेल कर मांगते थे रुपए

महिला और उसका एक साथी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल सहित तीन लोग फरार

December 2, 2025
in Agra, Crime

आगरा।  एक महिला के द्वारा लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना ली जाती थी। इसके बाद महिला और उसका गिरोह उन लोगों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर मोटा पैसा लेता था। जो लोग पैसा नहीं देते थे महिला पीड़िता बनकर उनकी शिकायत कर देती थी। एक व्यापारी से पैसा नहीं मिलने पर महिला ने खुद को पीड़िता बताकर डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत की थी। महिला ने दावा किया था कि एक युवक ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की मांग की है, लेकिन जांच में यह पूरी कहानी उलट गई। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि इस गैंग को हेड कांस्टेबल के द्वारा चलाया जा रहा था। उसे मुकदमे में वांछित किया गया है। वह वर्तमान में कानपुर में तैनात है। पूर्व में आगरा में एसओजी में रहा है।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक महिला रोते-बिलखते हुए उनके पास पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया है। शिकायत में महिला ने कहा कि यदि उसने लाखों रुपये नहीं दिए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। शिकायत की गंभीरता देखते हुए डीसीपी सिटी ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। मामला संवेदनशील होने के कारण कई टीमें गठित की गईं और जांच तेज की गई। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिसने पूरा मामला पलट दिया। महिला के मोबाइल की जांच में कई युवकों के अश्लील वीडियो और संदिग्ध चैट्स बरामद हुए। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकार्ड ने स्पष्ट कर दिया कि शिकायतकर्ता महिला ही एक सक्रिय हनीट्रैप गैंग का संचालन कर रही है। महिला के साथ गणेश, रियाज, प्रविंद्र और प्रवेश इस गिरोह में शामिल थे। रियाद आगरा में पुलिस विभाग में लंबे समय तक तैनात रहा है। एसओजी में भी उसकी तैनाती रही है। कुछ समय पहले ही वह कानपुर तबादला होकर गया था। 

मिस्ड कॉल से शुरू होता था फंसाने का खेल

डीसीपी सिटी ने बताया सबसे पहले लक्षित लोगों के मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल की जाती थी। जब सामने वाला व्यक्ति कॉल बैक करता, तो महिला उस व्यक्ति से बातचीत कर दोस्ती बढ़ाती। कुछ ही दिनों में वह प्यार के झूठे नाटक में उलझाकर उन्हें होटल या गेस्ट हाउस बुलाती थी। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था। इसके बाद पीड़ित के अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। फिर वीडियो वायरल करने व दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी।

रियाज़ खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराता था

गैंग का सदस्य रियाज़ खुद को कानपुर पुलिस का अधिकारी बताता था। वह पीड़ितों को फोन कर धमकी देता कि यदि उन्होंने ‘समझौता’ नहीं किया तो उन पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया जाएगा। इस डर से कई लोग पैसे देने को मजबूर हो जाते थे।

चार लाख से अधिक की उगाही, कई वीडियो बरामद

गिरफ्तार महिला और उसके साथी गणेश से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अब तक गैंग तीन लोगों से करीब ₹4.12 लाख वसूल चुका था। महिला के फोन से तीन अन्य युवकों के भी आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिन्हें गिरोह जल्द ही निशाना बनाने वाला था। पुलिस ने महिला और उसके साथी गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन फरार आरोपी रियाज़, प्रविंद्र और प्रवेश की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Previous Post

खंदौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की

Next Post

फ्लिपकार्ट कंपनी के रिटर्न सामान को अवैध रूप से थर्ड पार्टी को बेचकर कर रहा था अवैध कमाई

Related Posts

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

Next Post
फ्लिपकार्ट कंपनी के रिटर्न सामान को अवैध रूप से थर्ड पार्टी को बेचकर कर रहा था अवैध कमाई

फ्लिपकार्ट कंपनी के रिटर्न सामान को अवैध रूप से थर्ड पार्टी को बेचकर कर रहा था अवैध कमाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

देशभर में लागू हुआ CAA, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई

देशभर में लागू हुआ CAA, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई

March 11, 2024
आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

December 16, 2025
डीसीपी ऑफिस में फूट-फूटकर रोए दंपत्ति बोले- इंस्पेक्टर ने भाई को झूठे मुकदमे में फंसा दिया

डीसीपी ऑफिस में फूट-फूटकर रोए दंपत्ति बोले- इंस्पेक्टर ने भाई को झूठे मुकदमे में फंसा दिया

March 10, 2025
लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष की बेल खारिज, एक हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ जहांगीरपुरी में रोक, पूरे देश में नहीं; दो हफ्ते बाद सुनवाई

April 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.