आगरा। पूर्व मंत्री और छावनी से विधायक डॉक्टर डा. जीएस धर्मेश की पुत्रवधू का आज हृदयाघात से निधन हो गया है।
डॉक्टर जीएस धर्मेश मधु नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा डॉ. मनीष धर्मेश भी चिकित्सक हैं। मनीष धर्मेश की पत्नी दीपशिखा का आज अचानक हृदयाघात होने से निधन हो गया। विधायक जीएस धर्मेश ने बताया कि आज शाम विद्युत शवदाह:ग्रह ताजगंज शमशान घाट पर शोकाकुल वातावरण में उनका अंतिम संस्कार किया गया।











