नई दिल्ली। आखिरकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का दामन थामने से इनकार कर दिया है। पिछले 15 दिनों से अटकलें चल रही थीं कि प्रशांत कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। प्रशांत ने इस पर खुद ही विराम लगा दिया और कहा कि कांग्रेस को मेरी नहीं अच्छी लीडरशिप और बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है।
इसके पहले उन्होंने 600 पेज का प्रेजेंटेशन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिखाया था। फिर सोनिया ने आठ सदस्यों की कमेटी से एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (ईएजी) को पार्टी में शामिल करने पर सलाह मांगी थी। कमेटी ने प्रशांत से कांग्रेस में आने के बदले बाकियों का साथ छोड़ने कहा था। आज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया- कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। हम उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।
सुरजेवाला के बयान के बाद खुद पीके ने यह साफ कर दिया कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्रशांत ने लिखा है- मैंने ईएजी (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) का हिस्सा बनने, पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मेरी राय में पार्टी की अंदरूनी समस्याओं को ठीक करने के लिए, कांग्रेस को मुझसे ज्यादा लीडरशिप और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। पीके ने ये बातें अपने ट्वीट में लिखी हैं।
देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...











