नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने छह से 12 साल तक के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 12 साल से अधिक की उम्र के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है।
यह फैसला ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की मीटिंग के बाद लिया गया है, जिसमें भारत बायोटेक की कौवैक्सिन को 6-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा गया था। फिलहाल 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है। 15-17 साल के बच्चों को कोवैक्सिन का डोज दिया जा रहा है। आज मिली मंजूरी के बाद देश में 6 से 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को कुल 3 कोरोना वैक्सीन लगाई जाएंगी।
राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है
आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर...











