• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पेपर का फोटो खींचने वाला शिक्षक है इंटरमीडिएट!

पेपर का फोटो खींचने वाला शिक्षक है इंटरमीडिएट!

कॉलेज प्रबंधक ने उसे बुलाया था ड्यूटी देने के लिए, प्राचार्य के कहने पर खींचा था फोटो

May 17, 2022
in Agra, Crime, Education

-गौरव प्रताप-
अगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में इंटर किए हुए युवक परीक्षक बनकर ड्यूटी दे रहे हैं। कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं। फिर भी विश्वविद्यालय ने सांठगांठ करके उन्हें केंद्र बना दिया है। विशेष सूत्रों की मानें तो अछनेरा के जिस कॉलेज का पेपर लीक में नाम सामने आया है, उस कॉलेज में अनेक नाम के युवक ने सबसे पहले पेपर का फोटो खींचा था। वह झारोटी का रहने वाला है। कॉलेज में शिक्षक नहीं होने पर परीक्षा में उसे ड्यूटी देने के लिए बुलाया गया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। कॉलेज में शिक्षक नहीं थे फिर भी उन्हें केंद्र बना दिया गया है। इस बात के लिए केंद्र बनाने वाली कमेटी भी जांच के घेरे में आ सकती है?

11 मई को आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कई छात्रों के मोबाइल फोन में पेपर पकड़ा था। प्राचार्य की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 14 मई को दोबारा आगरा कॉलेज में छात्र-छात्राओं के मोबाइल में पेपर पकड़ा गया। एक घंटे पहले ही पेपर उनके मोबाइल फोन पर आ गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है। जांच में अछनेरा के एक कॉलेज का नाम सामने आया है। पुलिस जब कॉलेज में पहुंची तो वह यह देखकर ही दंग रह गई कि कॉलेज को मान्यता कैसे मिल गई?  कॉलेज सुनसान जगह पर बीच खेत में बना हुआ है। वहीं उसकी बिल्डिंग भी जर्जर हालत में है। जिस शिक्षक के मोबाइल फोन से सबसे पहले किसी को पेपर भेजा गया था उसके बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है। शिक्षक का नाम अनेक बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो केवल परीक्षाएं कराने के लिए शिक्षक को हायर किया गया था। छानबीन में यह भी पता चला है कि वह इंटरमीडिएट है। विश्वविद्यालय ने शिक्षक नहीं होने पर भी इस कॉलेज को केंद्र कैसे बना दिया? इसके लिए पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारियों और केंद्र बनाने वाली कमेटी को जांच में शामिल किया जा सकता है।

कैसे बने केंद्र, जानें पूरा खेल

आगरा। इस बार की परीक्षा में केंद्र बनाने में जमकर धांधली हुई। एक ही मैनेजमेंट के कई कॉलेजों को आपस में केंद्र बना दिया गया। वहीं जिस कॉलेज को 80 किलोमीटर दूर किसी कॉलेज में सुविधा मिल सकती है तो उसने वहां अपना केंद्र बनवा लिया। केंद्र बनाने के लिए आंगनबाड़ी किट के नाम पर करोड़ों रुपए का हेरफेर होने के आरोप लग रहे हैं और किट चंद लाख रुपयों की थीं। उच्च स्तरीय जांच होने पर इस बात का खुलासा हो सकता है। फीलगुड के चक्कर में विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों को केंद्र बना दिया है जो मानक ही पूरे नहीं कर रहे हैं। औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा का कहना है कि उन्होंने कई बार कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि केंद्र बनाने में अनियमितता हो रही है।  एक ही मैनेजमेंट के कॉलेज आपस में केंद्र बना दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी होने के बाद कॉलेज संचालकों के हौसले  बढ़ गए और वह पेपर लीक जैसी घटनाएं कर रहे हैं। 

पूर्व कुलपति ने बनाई थी 37 शिक्षकों की भौतिक सत्यापन के लिए कमेटी

आगरा।  कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर ने बताया कि पूर्व कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कॉलेजों के भौतिक सत्यापन के लिए 37 शिक्षकों की एक समिति बनाई थी। समिति को कॉलेजों में यह देखना था कि वहां शिक्षक हैं या नहीं? फर्नीचर है या नहीं? मूलभूत सुविधाएं हैं या नहीं? कॉलेज सही स्थान पर हैं या नहीं? वर्तमान कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने किसी से भी कॉलेज का भौतिक सत्यापन नहीं कराया। डॉ. टाइटलर उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कुलपति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Previous Post

पेपर लीक करने वाले कॉलेज का प्रबंधक और प्राचार्य फरार

Next Post

ज्ञानवापी: जिला अदालत ने एक कमिश्नर को हटाया, सुप्रीम कोर्ट में 19 को सुनवाई, नमाज पर प्रतिबंध नहीं, कथित शिवलिंग की सुरक्षा सख्त करने के निर्देश

Related Posts

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

June 23, 2026

आगरा। आगरा पुलिस इन दिनों थर्ड डिग्री के लिए मशहूर हो गई है। भाजपा नेता के इशारे पर एक युवक...

यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा

यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा

June 23, 2026

आगरा। आगरावासियों के लिए खुशखबरी है। यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू...

महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

June 23, 2026

आगरा। मंगलवार को एक महिला परिचालक ने ट्रांस यमुना थाने की टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी पर चौकी के अंदर बंद...

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

June 22, 2026

आगरा।  किरावली तहसील परिसर में एक फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने...

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

Next Post
ज्ञानवापी: जिला अदालत ने एक कमिश्नर को हटाया, सुप्रीम कोर्ट में 19 को सुनवाई, नमाज पर प्रतिबंध नहीं, कथित शिवलिंग की सुरक्षा सख्त करने के निर्देश

ज्ञानवापी: जिला अदालत ने एक कमिश्नर को हटाया, सुप्रीम कोर्ट में 19 को सुनवाई, नमाज पर प्रतिबंध नहीं, कथित शिवलिंग की सुरक्षा सख्त करने के निर्देश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

May 16, 2024
अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

August 2, 2024
भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

September 2, 2023
आगरा में तैनात होगा देश का पहला C-295 एयरक्राफ्ट

आगरा में तैनात होगा देश का पहला C-295 एयरक्राफ्ट

September 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप
  • यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा
  • महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
  • किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.