• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कई कॉलेजों में नहीं हैं अनुमोदित शिक्षक और प्राचार्य, हो रहीं परीक्षाएं !

कई कॉलेजों में नहीं हैं अनुमोदित शिक्षक और प्राचार्य, हो रहीं परीक्षाएं !

प्रबंधक करा रहे परीक्षाएं, हरिचरण लाल कॉलेज से पोल खुलकर आ चुकी सामने

May 20, 2022
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षाओं के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं, उनमें कई केंद्र ऐसे हैं जिनमें अनुमोदित प्राचार्य और शिक्षक नहीं हैं। प्रबंधकों द्वारा परीक्षा कराई जा रही हैं। ऐसे में इन कॉलेजों को केंद्र कैसे बना दिया गया? यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

हरिचरण लाल कॉलेज का फर्जी शिक्षक( इंटर किया हुआ), प्रबंधक के कहने पर पेपर लीक कर रहा था। प्रबंधक के द्वारा कॉलेज में परीक्षाएं कराई जा रही थीं। कॉलेज में कोई अनुमोदित प्राचार्य और शिक्षक नहीं था। फिर भी उसे केंद्र बना दिया गया। मंगलवार की परीक्षा के दौरान तो एक किसान को प्राचार्य बना दिया गया। इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडे ने इस बात का खुलासा किया था। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि जब कॉलेज में कोई प्राचार्य ही नहीं था तो वहां 14 मई से पहले तक पेपर  किसे रिसीव कराए गए। नियम के मुताबिक पेपर प्राचार्य को ही रिसीव कराए जाने चाहिए। इधर शासन का आदेश है कि परीक्षाओं के दौरान प्रबंधक कॉलेज परिसर से दूर रहें, लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकांश कॉलेजों में प्रबंधकों द्वारा परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विशेष सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें अधिकतर कॉलेजों में विश्वविद्यालय की ओर से अनुमोदित प्राचार्य व शिक्षक नहीं हैं। इन कॉलेजों में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अनेक सिंह की तरह लोगों को परीक्षा कराने के लिए हायर किया गया है। 

इधर मामला सुर्खियों में आने के बाद और लखनऊ तक पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय ने हरिचरण लाल कॉलेज की अस्थाई मान्यता को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन जिन लोगों के द्वारा केंद्र बनाया गया है उन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

सीसीटीवी कैमरे भी नहीं केंद्रों पर

आगरा। विश्वविद्यालय की ओर से जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनमें अधिकतर पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, जबकि शासन का आदेश है जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाए। इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।

Previous Post

लकड़ियों से भरे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

घर में घुसकर मारपीट करने वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा

घर में घुसकर मारपीट करने वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा

December 20, 2023
विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

July 3, 2022
दो अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

दो अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

March 20, 2022
हादसा-2: बिल्डर और जमीन मालिक के खिलाफ मुकदमा

हादसा-2: बिल्डर और जमीन मालिक के खिलाफ मुकदमा

January 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.