• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

अधिकारियों और केंद्र बनाने वाली कमेटी के छूट गए हैं पसीने

June 4, 2022
in Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं। यह बात मेरे संज्ञान में है। केंद्र बनाने में हुई धांधली की मैं एसआईटी  जांच कराऊंगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा। यह कहना था उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का। वह आज विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में शिक्षकों द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आए थे। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रही धांधली और भ्रष्टाचार पर हमला बोल दिया। उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा एसआईटी जांच कराए जाने की बात सुनकर कईयों के पसीने छूट गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने भाषण में महामंत्री की मांग को जायज बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं। यह बात मेरे संज्ञान में है। कॉलेज वालों ने विश्वविद्यालय में पैसे दिए हैं और छात्रों से नकल के लिए पैसे वसूल रहे हैं। यह विश्वविद्यालय मेरा मां-बाप है। इसका उत्थान करना मेरा उद्देश्य है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। मैं केंद्रों में हुई धांधली की एसआईटी जांच कराऊंगा।

औटा के द्वारा विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने भरे मंच से उच्च शिक्षा मंत्री से मांग की कि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर केंद्र बनाने में धांधली हुई है। इसके अलावा करीब 75 प्रतिशत कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। फिर भी वहां परीक्षाएं हो रही हैं। इस बार की परीक्षाओं का जमकर मखौल उड़ रहा है। पेपर भी लीक हो रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी दोषी हैं। आप मंत्री हैं आपके गृह जनपद में विश्वविद्यालय की हालत बद से बदतर हो रहे हैं। पेपर आउट हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में धांधली हो रही है। इसलिए आपसे मांग की जाती है आप यहां का माहौल सुधारें। 

 औटा अध्यक्ष डॉ. ओमबीर सिंह ने कहा कि जियो टैगिंग भी पूरे तरीके से फैल रही है। 80 किलोमीटर दूर तक केंद्र बनाए गए हैं।

महामंत्री ने यह भी मांग रखीं

 औटा द्वारा सौंपे गए माँग पत्र में प्रोफ़ेसर पदनाम अर्हताएँ शिथिल करते हुए समयबद्ध किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों की सेवा अवधि 65 वर्ष कराए जाने , चिकित्सा अवकाश अनुमान्य किए जाने, महाविद्यालयों को NEP 2020 के क्रियान्वयन हेतु अनुदान दिए जाने, विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नियुक्त किए जाने की मांग शामिल थी। 

कार्यक्रम के दौरान  औटा उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता,  सहित डॉ. गौरव कौशिक , डॉ. निर्मला सिंह, प्रो. शरद उपाध्याय, प्रोफेसर बृजेश रावत, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. अमर कुमार धारीवाल, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह, डॉ. अनुराग पालीवाल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. साहब सिंह, डॉ प्रवीन कुमार शर्मा, डॉ सुनील बाबू चौधरी, डॉ. विजय नारायण सिंह प्रो अनुराग शुक्ला, प्रो. विजय श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, डॉ. आनंद टाइटलर, अखिलेश चौधरी आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविद।
Previous Post

परीक्षा केंद्रों में जियो टैगिंग नजर क्यों नहीं आई, औटा महामंत्री ने परीक्षा समिति में पूछा सवाल

Next Post

जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

February 1, 2025
सिकंदरा से मासूम को अगवा कर एक लाख रुपये में बेच दिया था

सिकंदरा से मासूम को अगवा कर एक लाख रुपये में बेच दिया था

June 24, 2022
पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

January 11, 2023
ताजनगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी का जश्न

ताजनगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी का जश्न

August 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.