आगरा। जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिवक्ता को उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए न्यायालय के याची अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर आए दो ऑडियो में आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने जान से मारने की धमकी दी है। इस ऑडियो में धमकी भरे लहजे में कुरैशी ने कहा है आगरा जामा मस्जिद की खोदाई करवाने के लिए जगह-जगह प्रार्थनापत्र देने वाले महेंद्र प्रताप अगर जामा मस्जिद पहुंचता है, तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। जामा मस्जिद को खोदने के लिए मुस्लिमों की लाश के ऊपर से गुजरना होगा। ऑडियो को लेकर वे वृंदावन थाने में पहुंचे।











