आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं।
मथुरा के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में अत्याधुनिक कैथ लैब बनकर तैयार हो गई है। इस कैथ लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। कैथ लैब से एक साल में 12000 रोगी लाभान्वित हो सकेंगे।










