• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पंजाब में बब्बर खालसा की जेलब्रेक साजिश, चार जेलों पर मंडरा रहा खतरा

पंजाब में बब्बर खालसा की जेलब्रेक साजिश, चार जेलों पर मंडरा रहा खतरा

June 6, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics, Terrorism

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने टेंशन बढ़ाने वाली खबर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है कि पंजाब की जेलों में बंद कुछ बड़े गैंगस्टर्स और आतंकवादी जेल से भागने का प्लान बना रहे हैं। केंद्र की ओर से भेजे गए पत्र में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संचालक और वांछित गैंगस्टर-आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा का जिक्र किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सीमा पार पाकिस्तान से गैंगस्टरों और आतंकवादियों की रिहाई तय करने का प्लान बना है। उधर, एमएचए की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए खुफिया इनपुट के बाद पंजाब की जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, वांछित गैंगस्टर और आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा ने पाकिस्तान में बैठकर पंजाब की जेलों में बंद कुछ बड़े गैंगस्टर्स और आतंकवादियों की रिहाई तय करने के लिए पंजाब में जेल ब्रेक का प्लान बनाया है। इसके तहत पंजाब की बठिंडा जेल, फिरोजपुर जेल, अमृतसर जेल या लुधियाना जेल को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। ऐसे में मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा है।
दरअसल पंजाब में 14 मार्च को कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह की हत्या के बाद 9 मई को मोहाली में मुख्यालय पर विस्फोट और 29 मई को गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया। पंजाब पुलिस के डीजीपी को एसआईबी (एमएचए) के संयुक्त निदेशक की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एक विश्वसनीय इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आपरेटिव हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा ने आने वाले दिनों में पंजाब में कुछ प्रमुख लोगों, गैंगस्टर और आतंकवादी की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए जेल ब्रेक योजना की कल्पना की है। इनमें बठिंडा जेल, फिरोजपुर जेल, अमृतसर जेल या लुधियाना जेल हो सकते हैं।

Previous Post

नूपुर के निलंबन के बावजूद 10 को इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल बरेली में करेगी प्रदर्शन

Next Post

बच्चा चोर गैंग ने 6 महीने के बच्चे का किया अपहरण

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
बच्चा चोर गैंग ने 6 महीने के बच्चे का किया अपहरण

बच्चा चोर गैंग ने 6 महीने के बच्चे का किया अपहरण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

October 21, 2024
टैंकर चालक रोड पर बहा रहा था मलवे का पानी, डीएम की नजर पड़ी तो दर्ज कराई एफआईआर

टैंकर चालक रोड पर बहा रहा था मलवे का पानी, डीएम की नजर पड़ी तो दर्ज कराई एफआईआर

September 23, 2023
सदर में नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, फैली दहशत

सदर में नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, फैली दहशत

May 22, 2023
आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

December 31, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.