• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

कुलपति के पास राजभवन से बंद लिफाफे में क्या आया, जानने को सभी उतावले

November 27, 2021
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल के पास राजभवन से कोई गोपनीय लिफाफा आया है। राजभवन से एक कर्मचारी उन्हें यह लिफाफा स्वयं रिसीव कराने आया। वह आगरा में नहीं थे तो कर्मचारी उन्हें यह लिफाफा रिसीव कराने के लिए अलीगढ़ पहुंचा। आखिर इस लिफाफे के अंदर क्या है? यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। क्या कुलपति को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है? यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

अधिवक्ता डॉ.अरुण कुमार दीक्षित ने कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं संबंधित कई आरोप लगाए थे। राजभवन ने आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने विश्वविद्यालय में दो बार में आकर आरोपों की जांच की। शिकायतकर्ता और कुलपति के बीच में जिरह कराई। इधर कुलपति को राजभवन द्वारा कार्यविरत किए जाने के मामले में वह हाईकोर्ट से राहत लेने पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। विशेष सूत्रों की मानें तो राजभवन से एक कर्मचारी एक लिफाफा लेकर कुलपति को रिसीव कराने आगरा आया था। कुलपति खंदारी स्थित अपने आवास में नहीं थे। कर्मचारी ने राजभवन को अवगत कराया कुलपति यहां पर नहीं हैं, अलीगढ़ में हैं। विशेष सूत्रों की मानें तो राजभवन ने कहा लिफाफा कुलपति के हाथों में ही सौंपना है। वह जहां पर भी हों वहां जाकर उनके हाथ में लिफाफा रिसीव कराया जाए। इसके बाद कर्मचारी कुलपति के अलीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा और उन्हें लिफाफा रिसीव कराया।
लिफाफे के अंदर ऐसा क्या है कि राजभवन से कर्मचारी उसे स्वयं लेकर आया। वहीं अलीगढ़ तक वह गया। यह जानने के लिए सभी उतावले हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कुलपति को हटाए जाने की प्रक्रिया राजभवन ने शुरू कर दी है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो अब समय ही बताएगा।

Previous Post

सनी की हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप

Next Post

दूल्हे के पिता के बैग से 19 लाख के आभूषण चोरी

Related Posts

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post

दूल्हे के पिता के बैग से 19 लाख के आभूषण चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला आधुनिक मशीनीकृत धोबी घाट

आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला आधुनिक मशीनीकृत धोबी घाट

December 29, 2024
फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

June 17, 2025
आगरा में दो एसीपी अपर पुलिस अधीक्षक पद पर हुए प्रोन्नत

आगरा में दो एसीपी अपर पुलिस अधीक्षक पद पर हुए प्रोन्नत

March 23, 2026
पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

March 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा
  • आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश
  • शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
  • श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.