• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा शहर जाम है लोग परेशान हैं

February 12, 2026
in administration, Agra, Politics

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आए थे। यहां उन्होंने यूपी में पुलिस की हालत खराब होने की बात कही । इसके साथ ही मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री इतने पढ़े लिखे हैं कि ना जाने क्या-क्या कहते हैं ।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार शाम को एक होटल में एक प्रोफेसर की बेटी के शादी समारोह में पहुंचे थे। पत्रकारों के द्वारा बजट पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है। उन्होंने कहा कि बजट के आंकड़े देखें तो पता चलेगा कि आगरा के जूता उद्योग ने अपने लिए राहत मांगते मांगते जूते तक घिस दिए लेकिन कुछ नहीं मिला।  यमुना सफाई का जो सपना दिखाया था उसके लिए भी बजट में कोई व्यवस्था नहीं की। यमुना जैसी थी वैसी ही है। आगरा वह शहर है जो टूरिज्म के माध्यम से इकोनॉमी को ट्रिलियन में पहुंचा दे। फिर भी इसकी उपेक्षा की जा रही है। आगरा का नाम स्मार्ट सिटी में भी आता है लेकिन अभी जहां से मैं गुजरा वहां सड़कें उखड़ी हैं। नाले खुले पड़े हैं  चारों तरफ गंदगी है। पूरा शहर जाम है। लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भू माफिया को जन्म दिया है। विकास प्राधिकरण में कुछ ही लोगों की मदद की जा रही है। कुछ लोग बड़े कारोबारी बन जाएं भाजपा यही चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइमरी एजुकेशन का बजट 80000 करोड़ और सेकेंडरी का बजट 22000 करोड रुपए है। दोनों विभागों का मिलाकर बजट 1 लाख करोड़ है। लेकिन 10 साल में एजुकेशन बर्बाद कर दी। शिक्षा विभाग को अच्छा चलाया गया होता तो स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम नहीं चलाने पड़ते।

Previous Post

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

Next Post

75 वर्ष पुराने लाभचंद मार्केट पर संकट की आशंका: दुकानदारों ने डीएम से मांगा संरक्षण

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
75 वर्ष पुराने लाभचंद मार्केट पर संकट की आशंका:  दुकानदारों ने डीएम से मांगा संरक्षण

75 वर्ष पुराने लाभचंद मार्केट पर संकट की आशंका: दुकानदारों ने डीएम से मांगा संरक्षण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नगर निगम के अधिशासी अभियंता का तबादला

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नगर निगम के अधिशासी अभियंता का तबादला

July 1, 2023
मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

November 12, 2024
आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

June 29, 2026
बोनस नहीं मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 9 घंटे कर्मचारी रहे हड़ताल पर, फ्री में निकलते रहे वाहन

बोनस नहीं मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 9 घंटे कर्मचारी रहे हड़ताल पर, फ्री में निकलते रहे वाहन

October 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.