• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

कार वापस मिली तो उसमें रखे 16,500 रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और आईफोन चार्जर गायब थे

May 12, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार सिकंदरा थाने के दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने का आरोप है। यह भी आरोप है कि  कार वापस मिली तो उसमें रखे 16,500 रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और आईफोन चार्जर गायब थे। डीसीपी सिटी से शिकायत होने के बाद उन्होंने एसीपी हरीपर्वत को जांच दे दी है। पीड़ित ने यह भी मांग की है की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।

डीसीपी सिटी से शिकायत करने वाली पीड़िता के अनुसार 9 मई को उसके पति की कार का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पुलिस ने उनके पति के खिलाफ 151 की कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया था। पीड़िता का आरोप है कि बाद में उन्होंने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की। शिकायत के बाद संबंधित दरोगा ने उनके पति को थाने बुलाया, जहां उन्हें करीब तीन से चार घंटे तक बैठाए रखा गया। आरोप है कि कार छोड़ने के एवज में दरोगा ने 6 हजार रुपये लिए, जिसके बाद वाहन छोड़ा गया। महिला का कहना है कि जब कार वापस मिली तो उसमें रखे 16,500 रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और आईफोन चार्जर गायब थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में वाहन जब्त किया गया था, इसलिए सामान गायब होने की जिम्मेदारी भी संबंधित पुलिसकर्मियों की बनती है।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसीपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच एसीपी हरिपर्वत को सौंप दी है। दरोगा डिवीजन चौकी पर बताया जा रहा है। वह 23 बैच का है। इंस्पेक्टर सिकंदरा अपनी कार्य शैली को लेकर काफी सख्त माने जाते हैं। फिर भी दरोगा वहां मान नहीं रहे हैं। उन्होंने दो टूक कह भी रखा है कि किसी की रिश्वत की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इधर कुछ दिनों पहले एक युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री के आरोप लगाए थे। गुपचुप तरीके से पुलिस ने उसका इलाज करा कर उसे फर्रुखाबाद भेज दिया है। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि रिश्वत का मामला सामने आ गया है। इसी थाने में तैनात एक और दरोगा की कार्यशैली सुर्खियों में छाई हुई है। पूर्व में यह यहां पर लंबे समय तक तैनात रहा है और फिर से री पोस्टिंग करा कर आ गया है। विभाग में चर्चा है कि इस पर कृपा इस कदर है कि आज तक यह पूर्वी और पश्चिमी जोन में नहीं गया है। नगर जोन में ही डटा हुआ है। पुलिस कर्मी आपस में सवाल भी कर रहे हैं कि क्या इसके लिए कोई मानक नहीं है? जगदीशपुरा कांड में भी यह सुर्खियों में छाया था।

Previous Post

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

Next Post

घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

Related Posts

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

Next Post
घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

March 17, 2022
यूक्रेन में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के पुतिन, 150 जासूसों को निकाला

यूक्रेन में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के पुतिन, 150 जासूसों को निकाला

April 12, 2022
ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने लिए सात फेरे

ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने लिए सात फेरे

October 28, 2022
शमसाबाद में विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

शमसाबाद में विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

September 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.