• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अतिथि प्रवक्ताओं और संविदा शिक्षक भर्ती की भी एसटीएफ ने जांच की शुरू

अतिथि प्रवक्ताओं और संविदा शिक्षक भर्ती की भी एसटीएफ ने जांच की शुरू

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक पर है धांधली और नियम विरुद्ध तरीके से भर्ती करने का आरोप

November 3, 2022
in Agra, Corruption, Education, News

आगरा। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने अपने कार्यकाल में अतिथि प्रवक्ताओं और संविदा शिक्षकों की जो भर्ती की थी, उसमें भी धांधली होने की जानकारी एसटीएफ को मिली है। एसटीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एसटीएफ ने अतिथि प्रवक्ताओं और शिक्षकों की चयन प्रक्रिया कैसी हुई है और किन-किन का चयन हुआ है, यह रिकॉर्ड विश्वविद्यालय प्रशासन से लिया है। रिकॉर्ड लिए जाने के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के खिलाफ लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में भ्रष्टाचार एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कुलपति के खास अजय मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। इधर एसटीएफ कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कार्यकाल में हुए भुगतान और धांधली की जांच कर रही है। अभी तक कई मामले में एसटीएफ को पुख्ता साक्ष्य मिल गए हैं। इससे लग रहा है कि आने वाले समय में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। एसटीएफ के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के आठ महीने के कार्यकाल में कितने करोड रुपए का भुगतान हुआ है यह जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही उनके कौन-कौन अधिकारी और शिक्षक खास थे उनकी जानकारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कुलपति के कई खास एसटीएफ की रडार पर है। एसटीएफ ने इन सभी के पते-ठिकाने विश्वविद्यालय से ले लिए हैं। बुधवार को एसटीएफ के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से जानकारी मांगी गई थी कि अतिथि और संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए कुलपति ने कितनी तरह के विज्ञापन जारी किए थे। परिनियमावली के अनुसार कितने समय के लिए शिक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं। वहीं कुलपति के द्वारा किन-किन शिक्षकों का चयन किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरा रिकॉर्ड एसटीएफ के हवाले कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ शिक्षकों को तीन साल तो कुछ को एक साल के लिए नियुक्त किया गया है।  ऐसा क्यों किया गया है। इसके साथ ही किन-किन अध्ययनरत छात्रों को नियुक्ति दी गई है। इस बात की भी अब एसटीएफ के द्वारा जांच की जा रही है। कुलपति के खास रहे लोगों के कितने मिलने वाले नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी भी टीम के द्वारा की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कई उम्मीदवार योग्य नहीं थे फिर भी उन्हें नियुक्ति दे दी गई।  

इधर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने एफआईआर को चुनौती देने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। आज इसमें फैसला आना था। अब 10 नवंबर को सुनवाई होगी। 

Previous Post

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस

स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजीव  कुमार होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त

राजीव कुमार होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त

May 12, 2022
प्रेम विवाह से मुकरा प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा, मुकदमा

प्रेम विवाह से मुकरा प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा, मुकदमा

February 10, 2024
देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

November 25, 2025
स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

October 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.