• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

April 11, 2022
in Entertainment, National, News, Politics, Uncategorized

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। इस सीट पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। टीएमसी ने इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनके सामने बीजेपी से अग्निमित्रा पॉल मैदान पर हैं। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस कभी नहीं जीती है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के लिए इतिहास बदल पाएंगे?

शत्रुघ्न सिन्हा के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनका बाहरी होना है। पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव इंसाइडर वर्सेज आउटसाइडर पर लड़ा गया था। ममता बनर्जी ने बीजेपी को बाहरी पार्टी बताते हुए चुनाव प्रचार किया था, जिसका उन्हें फायदा भी हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा जबसे आसनसोल आए हैं, उन्हें लगातार इन सवालों से जूझना पड़ रहा है कि टीएमसी ने आखिर बाहरी को टिकट क्यों दिया? ‘बाहरी आते-जाते हैं, बंगाल अपनी बेटी चाहता है’, भले ही टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस नारे का इस्तेमाल बीजेपी के खिलाफ किया हो लेकिन इससे आसनसोल में उनके अपने ही उम्मीदवार फंस गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर जनसभाओं में यह कहते हुए अपना बचाव करते आए हैं कि वह बिहारी बाबू ही नहीं है बल्कि बंगाली बाबू भी है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आसनसोल में बाहरी हूं तो नरेंद्र मोदी वाराणसी में क्या हैं?
शत्रुघ्न सिन्हा के सामने बीजेपी ने फैशन डिजाइनर से विधायक बनी अग्निमित्रा पॉल को उम्मीदवार बनाया है जो खुद को बंगाल की बेटी बता रही हैं। वह कहती हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही हमें सिखाया है कि जो भी बंगाल में बाहर से आया है, वह बाहरी है। शत्रुघ्न सिन्हा के सामने दूसरी बड़ी चुनौती उनकी क्रेडिबिलिटी भी है। बिहार में उन्हें पटखनी देने वाले रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव ने भी आसनसोल में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की पटना फाइल्स का जमकर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पटना से शत्रुघ्न सिन्हा को दो-दो बार संसद भेजा। केंद्र में मंत्री बनाया और राज्यसभा भी भेजे गए लेकिन फिर भी वह पटना के लोगों के नहीं हुए तो आसनसोल के कैसे हो पाएंगे। पटना साहिब क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर लगातार दो बार से जीतने वाले शत्रुघ्न सिन्हा 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गए थे। तब शत्रुघ्न बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर मैदान में थे। रविशंकर ने दो लाख 85 हजार से भी ज्यादा वोटों से शत्रुघ्न को हराया था।

Previous Post

जल्द ही बदलेगा अलीगढ़ का नाम, रामगढ़ या कुछ और होगा नया नाम

Next Post

एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे जीते

Related Posts

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

September 15, 2026

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

Next Post
एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे जीते

एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे जीते

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, पुलिस तलाश में जुटी

हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, पुलिस तलाश में जुटी

June 3, 2023
ग्वालियर हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत

ग्वालियर हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत

December 15, 2023
अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में नौ जनवरी का दिन आदेश के लिए नियत

अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में नौ जनवरी का दिन आदेश के लिए नियत

January 2, 2025
चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

July 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.