आगरा। जन्मदिन की पार्टी में एक भाजपा नेत्री और कवि के बीच में विवाद हो गया। भाजपा नेत्री ने कवि पर अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कमलानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में कवि का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है
ममता शर्मा वर्ष 2017 में भाजपा की टिकट से पार्षद का चुनाव लड़ी थीं। शनिवार रात नौ बजे वे वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। उनका आरोप है कि पार्टी में सरस्वती विहार निवासी कवि शशांक प्रभाकर ने उनके साथ अभद्रता की और गालियां दीं। दूसरी ओर कवि शशांक प्रभाकर का कहना है कि वह भी थाने में रात में तहरीर देने गए थे पर सिपाहियों ने बताया कि थाना प्रभारी हैं नहीं, आप बाद में आना। उल्लेखनीय है कि शशांक महाकवि नीरज के बेटे हैं।











