आगरा। शनिवार शाम को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म नंबर एक छावनी में तब्दील हो गया। डॉग स्क्वायड और रेलवे पुलिस फोर्स चेकिंग करने में जुट गया। चेकिंग के बाद सूचना भ्रामक निकली।
शाम करीब 6:00 बजे जीआरपी थाने पर एक फोन आया कि कि कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छह पर बम रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी ने दौड़ लगा दी। तत्काल बम स्क्वायड को सूचना दी गई। करीब एक घंटे तक चेकिंग की गई। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी था। चेकिंग के बाद सामने आया कि सूचना फर्जी थी।











