• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
समाधान दिवस में फरियादियों के लिए मसीहा बनकर पहुंचीं मंडलायुक्त

समाधान दिवस में फरियादियों के लिए मसीहा बनकर पहुंचीं मंडलायुक्त

गलत आख्या लगाने पर लेखपाल को किया निलंबित, कई फरियादियों के सालों से रुके काम हुए

October 21, 2023
in administration, Agra, News

फिरोजाबाद। शनिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने टूंडला तहसील में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। एक मामले में गलत आख्या लगाने पर संबंधित लेखपाल की निलंबित करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। फरियादियों के सालों से रुके हुए काम पल भर में ही उनके निर्देश पर हो गए। कई पीड़ित उनसे यह बोलते नजर आए कि आप तो मसीहा बनकर आई हैं।

तहसील दिवस के बाद वह टूंडला रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण करने पहुंचीं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने 15 दिनों के अंदर स्थायी अतिक्रमण हटाने, नियमित साफ सफाई एवं सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। 

टूंडला तहसील में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी  ने ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में आये फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। मान सिंह नाम के व्यक्ति ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर दबंग भूमाफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने मौके पर ही लेखपाल को जांच करने एवं शिकायत सही पाए जाने पर भूमाफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिये। फरियादी ललिता ने पिछले 6 माह से उनके खाते में दिव्यांग पेंशन न आने और एक वृद्ध पीड़िता ने वृद्धावस्था पेंशन न आने की शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को पेंशन मिलने में जो परेशानी आ रही है उसे दूर कराते हुए सभी लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजें जाएं। बड़ा कुआं निवासी बंटू सिंह ने समस्या रखी कि उनकी जमीन पीएम आवास योजना में स्वीकृत हो चुकी है लेकिन उनके गांव का एक अपराधी किस्म का व्यक्ति मकान बनने के एवज में एक लाख की अवैध मांग कर रहा है। मंडलायुक्त ने बीडीओ को उक्त मामले की जांच करने एवं उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 

‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में भूमि व नामांतरण से संबंधित शिकायत सुनने के दौरान लेखपाल के पास शिकायत पंजिका नहीं थी। इस पर मंडलायुक्त ने तहसीलदार टूंडला से नाराजगी जताई एवं लेखपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। पूर्व की शिकायतों के निस्तारण व जांच आख्या का अवलोकन किया गया। मौके पर ही शिकायतकर्ता से फोन पर निस्तारण के बारे में पूछा जिसमें अवैध कब्जे से जुड़ी दो शिकायतों में निस्तारण की जांच में सामने आया कि अभी तक अवैध कब्जे को मुक्त नहीं किया गया है जबकि आख्या में अवैध कब्जे को मुक्त कराने की रिपोर्ट लगा दी गयी। उक्त प्रकरणों में मंडलायुक्त ने एडीएम (वि/रा) को दोनों शिकायतों के निस्तारण की जांच कराने एवं जांच में गलत आख्या लगाने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण मिला

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के पश्चात मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने तहसील मुख्यालय टूण्डला से रेलवे स्टेशन टूण्डला को जाने वाली सड़क का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानदारों द्वारा सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण मिला। जिस पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त रूप से यहां पर अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर सभी अतिक्रमणों को स्थाई रूप से हटाया जाए।

 

दोनों ओर वैन्डर्स भी व्यवस्थित जगह पर नहीं मिले

निरीक्षण में स्टेशन रोड़ के दोनों ओर वैन्डर्स भी व्यवस्थित जगह पर नहीं पाये गये एवं सफाई की स्थिति अत्यत खराब पायी गयी। जगह-जगह कूड़े के ढेर एवं ड्रेनेज में गन्दगी पायी गयी। नगर पालिका परिषद, टूण्डला द्वारा वैन्डिंग जोन नहीं बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टूण्डला को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से सड़कों की सफाई, ड्रेनेज की सफाई कराना सुनिश्चित करें एवं स्थान चिन्हित कर वैन्डिंग जोन बनायें। वेन्डिंग जोन के बाहर एक बोर्ड लगाया जाये, जिसमें पंजीकृत वैन्डर्स का नाम भी अंकित हो। कोई भी वैन्डर्स पॉलिथिन का उपयोग न करें एवं स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क पर किये गये अवैध अतिक्रमण को भी अभियान चलाकर हटाया जाए।  सड़कों के किनारे बड़े-बड़े डस्टबिन रखवायें जायें तथा सड़क किनारे लूज तारों को व्यवस्थित कराया जाए।

Previous Post

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

Next Post

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर मची अफरातफरी

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर मची अफरातफरी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर मची अफरातफरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

August 31, 2023
अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

November 10, 2022
सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026
हरीपर्वत में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

हरीपर्वत में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

August 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.