आगरा। बरहन क्षेत्र में बीती रात एक युवक अजगर के साथ सोता रहा। जब उसने करवट बदली और उसका हाथ अजगर पर पड़ा तब उसे लगा मेरे बराबर में कुछ है। जब उसने लाइट जला कर देखा तो वह पसीना पसीना हो गया।
घड़ी खंजर गांव में रहने वाला मनीष त्यागी पॉलिटेक्निक का छात्र है। बीती रात वह रोजाना की तरह नौ बजे सो गया। रात में जब उसने करवट ली तो उसका हाथ किसी पर पड़ा। उसे अजीब सा लगा। उसका मन नहीं माना उसने लाइट जलाकर देखा तो वह हैरान हो गया। क्योंकि खाट पर अजगर था। उसने अपने शरीर को देखा कहीं उसे कहीं काट तो नहीं लिया है। इसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण और गांव वाले आ गए। गांव वालों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस तो पहुंच गई लेकिन वन विभाग की टीम नहीं आई। दो से तीन घंटे के बाद वह आई और बोरे में उसे ले गई।











