आगरा। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी कर दी। मामले में शमसाबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है।
कुछ दिनों पहले विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक व्यक्ति की झोली में 50 रुपये डालते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषभ जादौन नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर इस बात को लेकर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। शुक्रवार को भाजपा विधायक ने स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध करा कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।











