• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

आखिर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, उठ रहे हैं सवाल

December 13, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने एक युवक को चौकी में अवैध हिरासत में रखकर उसे 10 हजार रिश्वत लेकर छोड़ दिया। भाजपा  जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने मामले में डीसीपी सिटी से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आखिर रिश्वत लिए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ। इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पहले अवधपुरी चौकी पर भी दरोगा ने एक युवक को अवैध हिरासत में रखकर पैसा लेकर छोड़ दिया था। जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद उसे भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। उससे पहले उनके ही कंप्यूटर ऑपरेटर से एकता चौकी पर एक दरोगा ने पैसे ले लिए थे उसे भी लाइन हाजिर किया गया, लेकिन मुकदमा किसी के खिलाफ दर्ज नहीं हुआ। 

दयालबाग चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने एक युवक को चौकी में बंद करके उसे छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। एक कार्यकर्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया से इस बात की शिकायत की। जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने डीसीपी सिटी से फोन कर कहा कि आपका दरोगा पैसे मांग रहा है। मैंने भी यह चेक करने के लिए पैसे देने के लिए कह दिया है कि वह छोड़ेगा या नहीं। दस हजार रुपये देते ही चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने डीसीपी सिटी से कहा कि आखिर जिले में यह क्या हो रहा है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने चौकी प्रभारी की कड़ी  फटकार लगाई और कहा कि अगर पैसे वापस नहीं किए तो जेल भेज दिया जाएगा। थोड़ी देर बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जागेश्वर सिंह इससे पहले बिंदु कटरा चौकी पर थे। वहां भी विवादों में रहे। जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने बताया कि कुछ दिनों पहले अवधपुरी चौकी पर तैनात दरोगा ने भी एक युवक को जबरन चौकी पर बैठाकर उससे पैसे लिए थे। उनकी शिकायत के बाद उसे लाइन हाजिर किया गया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इधर चंद साल की नौकरी में ही कई बार लाइन हाजिर हो चुके एक दरोगा को चौकी मिलने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। 

Previous Post

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

Next Post

भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

11 वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

11 वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

July 13, 2024
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा: योगी आदित्यनाथ

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा: योगी आदित्यनाथ

April 7, 2026
ज्वेलर के यहां डकैती का प्रयास, सिलेंडर से दरवाजा तोड़कर घुसे

ज्वेलर के यहां डकैती का प्रयास, सिलेंडर से दरवाजा तोड़कर घुसे

January 11, 2023
राज चौहान की हत्या करने में शामिल रहे एक और आरोपी के पैर में लगी गोली

राज चौहान की हत्या करने में शामिल रहे एक और आरोपी के पैर में लगी गोली

January 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.