आगरा। सदर क्षेत्र में रहने वाले एक ज्वेलर के घर में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश की गई। पांच लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर जबरन घर में घुस गए। सभी ने अपने को एसटीएफ का सदस्य बताया। पुलिस जांच कर रही है कि घर में घुसने वाले कौन थे।
राजपुर चुंगी के रहने वाले संजय गुप्ता की साक्षी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। संजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। उनके घर पर पांच लोग आए और दरवाजा खटखटाया। अंदर से पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने सिलेंडर से दरवाजा तोड़ दिया और घर में जबरन घुस गए। सभी अपने को एसटीएफ का बता रहे थे। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया तो उनके साथ में अभद्रता की गई। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गए।










