• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्यमंत्री ने किया मेट्रो टनल की खुदाई का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया मेट्रो टनल की खुदाई का शुभारंभ

एक दिन में 12 मीटर खोदेगी टीवीएम, आगरा मेट्रो में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का नेटवर्क बनना है

February 6, 2023
in administration, Agra, Development, Tech, Uncategorized

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रामलीला मैदान में मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां पर गंगा और यमुना दो अंडरग्राउंड टनल निर्माण के कार्य का शुभारंभ हुआ है।

शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को रविवार को आना था, लेकिन ऐन वक्त पर गाजियाबाद में पार्टी कार्यक्रम में जाने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।  मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर बटन दबाकर टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। आगरा में टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) को गंगा और यमुना का नाम दिया गया है, जबकि कानपुर में इनका नाम तात्या और नाना था। हर दिन 10-12 मीटर तक टनल तैयार की जाएगी। यूपी मेट्रो कारपोरेशन की ओर से आगरा मेट्रो के भूमिगत भाग में अप एवं डाउन ट्रैक के लिए दो समानांतर सुरंगों का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन पर्यावरण के सभी मानकों का पालन करते हुए समय से छह माह पूर्व पूर्वी कॉरिडोर के कार्य को संपन्न करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा है। आज यहां पर गंगा और यमुना दो अंडरग्राउंड टनल निर्माण के कार्य का शुभारंभ हुआ है। मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश में हम पहले से ही लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवाओं का संचालन कर रहे हैं। आगरा में विकास और रोजगार के बेहतर सृजन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अत्याधुनिक साधन की यहां के जनप्रतिनिधिगण लंबे समय से मांग करते रहे हैं। हमारा प्रयास है कि दिसंबर 2023 तक हम लोग कोरिडोर के कार्य जो लगभग 6 किलोमीटर है, इसे पूरा करने में सफल होंगे। इसके लिए दो कोरिडोर पहले विकसित करने के लिए स्वीकृति दी गई है, जो 29 किलोमीटर 400 मीटर लंबा है। कोरिडोर का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा किया जा रहा है और आज यहां पर पुनर्निर्माण के कार्यक्रम का भी हमने शुभारंभ किया है। शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मेयर नवीन जैन, विधायक चौधरी बाबूलाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रानी पक्षालिका सिंह, जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
 

भूमिगत स्टेशन बनेंगे

टनल बोरिंग मशीन गंगा और यमुना के जरिए सात भूमिगत स्टेशन और भूमिगत टनल बनाई जाएंगी। आगरा मेट्रो में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। 

Previous Post

गैस गीजर के फटने से मकान की छत उड़ी

Next Post

नगरीय विकास व उर्जा मंत्री ने जी-20 की तैयारियों का लिया जायजा

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
नगरीय विकास व उर्जा मंत्री ने जी-20 की तैयारियों का लिया जायजा

नगरीय विकास व उर्जा मंत्री ने जी-20 की तैयारियों का लिया जायजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन व एनएचएआई का बुलडोजर चला

मलपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन व एनएचएआई का बुलडोजर चला

September 15, 2023
विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में आज पार्क किनारे पड़े मिले कॉपियों के दो बंडल

विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में आज पार्क किनारे पड़े मिले कॉपियों के दो बंडल

September 3, 2022
आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने

आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने

August 28, 2022
सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

July 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.