• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हेमा मालिनी को जिताने का ऋण चुकाने आया बोले योगी आदित्यनाथ

हेमा मालिनी को जिताने का ऋण चुकाने आया बोले योगी आदित्यनाथ

1037 करोड़ की 178 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

August 25, 2024
in Cultural, Development, National, Politics

मथुरा। सात वर्ष पहले यूपी की चर्चा गुंडागर्दी, दंगे-अराजकता, जवाहरबाग के कारण होती थी। आज यूपी की चर्चा रंगोत्सव, जन्मोत्सव, जन्माष्टमी से होती है। जिस यूपी को पहले विकास का बैरियर माना जाता था, उसे आज विकास व विरासत के बेहतरीन समन्वय से भारत के ग्रोथ इंजन में तेजी से योगदान देने के रूप में माना जाता है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महानगर के डैंपियर नगर स्थित नव निर्मित पांचजन्य प्रेक्षागृह में 5251वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सवके शुभारंभ के दौरान कहीं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज की पहचान आस्था, कला, विश्वास, संस्कृति व प्रेम से है। हमारे पास लंबी विरासत है। संतों ने इसे संभाल कर रखा और कथा, भोजपत्रों, पांडुलिपियों, गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से संरक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह हेमा मालिनी को जीताने का ऋण चुकाने आए हैं।

उन्होंने ब्रज के विकास के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 1037 करोड़ की 178 विकास परियोजनाओं का  लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। इसके अलावा सीएम ने फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के भजन एल्बम तथा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संकलित मीरा ग्रंथ का विमोचन भी किया। सीएम ने बटन दबाकर बरसाना के राधा रानी मंदिर के रोपवे, यमुना में पीपीपी मोड पर क्रूज का लोकार्पण भी किया।

सांसद हेमा मालिनी ने यशोदा कृष्ण नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी।

सांसद हेमा मालिनी ने यशोदा कृष्ण नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी जिसकी मुख्यमंत्री ने काफी तारीफ की। 

जो चुनौती सनातन धर्म के सामने, वही भारत की चुनौती है
सीएम ने कहा कि हमें वर्तमान की चुनौतियों को समझना पड़ेगा। जो चुनौती सनातन धर्म के सामने है, वही भारत की चुनौती है। जो भारत की चुनौती है, वही सनातन धर्म की है। दोनों एक-दूसरे से खुद को अलग नहीं कर सकते। सीएम ने पूज्य संतों का आह्वान किया कि समाज को एकजुट करने के साथ जुटना होगा। यदि हमने भूल की, समाज फिर से बंटा और जो साजिशें हो रही हैं, वह सफल हुईं तो हालात खराब होंगे। बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं पर यातनाएं हो रही हैं। मठ-मंदिर तोड़े जा रहे हैं। शास्त्र, दर्शन, साधना पद्धति तभी सुरक्षित हो पाएगी, जब सनातन धर्म, देश व हिंदू समाज सुरक्षित होगा। हमें एक-एक को जोड़ना पड़ेगा और उन विभाजनकारी ताकतों को बेनकाब करना होगा, जो अपना उल्लू सीधा करने के लिए वादों के आधार पर समाज को बांटना चाहती हैं।

राष्ट्र के लिए हर बलिदान देने को तैयार
सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए राष्ट्र की कीमत पर राजनीति अभिष्ट हो गई, लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की कीमत पर राजनीति नहीं होगी। हम पहले राष्ट्र को चुनेंगे और उसके लिए हर बलिदान को तैयार रहेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों में इस भूमि के प्रति अथाह आकर्षण है। जो समृद्ध थाती आपके पास है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी विकास व विरासत की बात करते हैं। हम भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं। दुनिया में कोई ऐसा देश, मत-मजहब, संप्रदाय नहीं ऐसा है जो कह सकता है कि उसकी उत्पत्ति इतनी पुरानी है। किसी का इतिहास 1400, 2000, 2700, 3000 वर्ष का होगा। इससे पुराना कोई मत, मजहब-संप्रदाय नहीं है। उससे पहले क्या था, कुछ भी पता नहीं, इसलिए हम कहते हैं कि धऱती का एक ही धर्म सनातन धर्म है। द्वापर के तत्काल बाद कलियुग आ गया। द्वापर के अंत में लंबे समय तक प्रभु की लीला का अहसास प्राप्त हुआ था। अब कलियुग में इतने वर्ष आगे बढ़ चुके हैं। उससे पहले त्रेता व सतयुग रहा होगा यानी हमारे पास लंबी विरासत है। इसे पूज्य संतों व इनकी विरासत ने संभालकर रखा है। आज भी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से विरासत, कथा, भोजपत्रों, पांडुलिपियों, गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का कार्यक्रम बनाया और देर शाम मंदिर पहुंच गए। यहां सेवायत ने मंत्रोच्चारण के मध्य उन्हें पूजन कराया।

सीएम के पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम नहीं था। मथुरा आने के बाद उन्होंने अधिकारियों से दर्शन की इच्छा जताई। अधिकारियों ने तत्काल मंदिर की गलियों में सुरक्षा बढ़ाई। शयन आरती से ठीक पहले मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर जी की अद्भुत छवि को निहारते रहे।

यह हैं लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं

-वृंदावन स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक का 10.11 करोड़ से पुनर्निर्माण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर डीगगेट की तरफ द्वार का दो करोड़ से निर्माण और गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो की 5.26 करोड़ से स्थापना होगी।
-बरसाना में तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा अंतर्गत पीपीपी मोड पर राधारानी मंदिर पर रोपवे की 15.89 करोड़ से स्थापना।
-गोवर्धन में चंद्र सरोवर परिसर में टॉयलेट ब्लाक, पाथ-वे, बाउंड्रीवाल, इंटरप्रेटेशन सेंटर।
-मल्टीलेवल कार पार्किंग का 41 करोड़ से निर्माण, नगर निगम मथुरा वृंदावन के कार्यालय भवन का 47 करोड़ से निर्माण, बरसाना से कोसी-गोवर्धन मार्ग के 22 किमी लंबे मार्ग का 24.80 करोड़ से चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण आदि।

इन योजनाओं का शिलान्यास
-अकबरपुर जैंत में टूरिस्ट सेंटर का 16.77 करोड़ से निर्माण, गोकुल बैराज में अपस्ट्रीम बाईं तरफ वासुदेव वाटिका का 45 लाख से निर्माण एवं विकास
-बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज की भूमि पर पर्यटक जनसुविधा केंद्र का 47.50 करोड़ से निर्माण।
-मथुरा परिक्रमा मार्ग का 18.89 करोड़ से नवीनीकरण एवं विकास, गोकुल में नगर पंचायत की भूमि पर पर्यटक सुविधा केंद्र एवं पार्किंग का 29.88 करोड़ से निर्माण
-मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का 17.73 करोड़ से निर्माण

यह रहे मौजूद
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा,  राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, एमएलसी योगेश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

निर्लज्ज लोग सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी छात्रा का वीडियो बनाते रहे, किसी ने उसकी आबरू नहीं ढकी

Next Post

राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

Related Posts

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

November 14, 2026

आगरा। मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे

आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे

November 9, 2026

आगरा। ताज नगरी में शराब के शौकीनों ने इस दिवाली पर पुराने शराब बिक्री के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया...

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

November 9, 2026

आगरा। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली...

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

November 8, 2026

आगरा। गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को मिठाई देने के...

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

November 8, 2026

आगरा। दीपावली पर आतिशबाजी का असर आगरा की आबोहवा पर साफ दिखाई दे रहा है। आज रात के ताजा आंकड़े की...

Next Post
राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

May 27, 2025

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

November 30, 2021
एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

July 4, 2024
ताजमहल का दीदार करने आए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत

ताजमहल का दीदार करने आए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत

May 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल
  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.