• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस विभाग में अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो करें इस नंबर पर शिकायत

आगरा पुलिस विभाग में अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो करें इस नंबर पर शिकायत

पुलिस कमिश्नर ने किया नंबर जारी 7839860813, सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 तक कर सकते शिकायत

September 30, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस कर्मियों की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग पुलिस कर्मियों के द्वारा किसी भी मामले में पैसे मांगे जाने की शिकायत कर सकते हैं। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पिछले कुछ दिनों में आगरा में पुलिस की भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ी हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आगरा की पुलिसिंग को लेकर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने कहा था कि आगरा की पुलिस पूरे तरीके से निरंकुश हो गई है। पार्टी के पदाधिकारियों ने भी उनसे कहा था थानों पर दलालों का बोलबाला है। पुलिस की जमकर शिकायत की थी। इधर बीते दिनों डीजीपी भी इस बात को बोल चुके हैं कि आगरा के पुलिसकर्मियों की बहुत शिकायतें हैं। इधर थाने और चौकियों  की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया के कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के भाई को भी नहीं छोड़ा गया। आरोप है कि एकता चौकी पर चौकी प्रभारी के कहने पर अंडर ट्रेनिंग दरोगा ने उससे भी 15 हजार रुपये ले लिए। दरोगा को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी पर कार्रवाई का इंतजार है। भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार गंभीर हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर, दीपक कुमार द्वारा आगरा पुलिस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी मामले में आपसे अनुचित धन/रिश्वत की मांग करता है, तो आप सुबह 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सूचना देने वाले के नाम को गोपनीय रखने की बात कही गई है।

Previous Post

कुलपति प्रो. आशु रानी का कार्यकाल हुआ रिपीट

Next Post

सिकंदरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर कपड़े के शोरूम में चोरी

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
सिकंदरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर कपड़े के शोरूम में चोरी

सिकंदरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर कपड़े के शोरूम में चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शहर की 20 प्रमुख जूता निर्माण इकाइयों से नोएडा की फर्म ने की करोड़ों की धोखाधड़ी

शहर की 20 प्रमुख जूता निर्माण इकाइयों से नोएडा की फर्म ने की करोड़ों की धोखाधड़ी

November 18, 2024
सदर में जीजा की हत्या करने वाला साला गिरफ्तार

सदर में जीजा की हत्या करने वाला साला गिरफ्तार

March 17, 2023
शर्मनाक: लाश के बदले पैसे लेने का वीडियो वायरल

शर्मनाक: लाश के बदले पैसे लेने का वीडियो वायरल

March 27, 2023
आगरा किले में गूंजी शिवाजी की शौर्य गाथा

आगरा किले में गूंजी शिवाजी की शौर्य गाथा

February 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.