• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मदिया कटरा, जगदीशपुरा से बोदला रोड पर जलभराव रोकने के पुख्ता इंतजाम

मदिया कटरा, जगदीशपुरा से बोदला रोड पर जलभराव रोकने के पुख्ता इंतजाम

July 5, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। मदिया कटरा, जगदीशपुरा बोदला रोड पर जलभराव रोकने के लिए नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं। गुरुद्वारा दमदमा साहब के पास नाले पर स्थित ट्रांसफार्मर और नाले के बीच में चार अन्य स्थानों पर आने वाले अवरोधों को दूर कर दिया गया है। इससे इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या का लगभग पूरी तरह से समाधान हो गया है। दिन में हुई कई घंटे की बारिश के घंटे भर बाद ही सारा पानी निकल गया।

मदिया कटरा, जगदीशपुरा और बोदला रोड पर बारिश के समय बड़े पैमाने पर जलभराव होता था। इसका मुख्य कारण इस मार्ग पर नाली के रास्ते में एक ट्रांसफार्मर व चार अन्य स्थानों पर नाला अवरुद्ध व गुरुद्वारे के सामने नाले का बैड मूल बैड से दो फीट ऊंचा होने के अलावा भावना क्लार्क से सेक्टर चार नगला अजिता पुलिस चौकी मार्ग पर कोर्ट से स्टे होने के कारण 150 मीटर की लंबाई में नाले का न होना था। इन्हीं सब समस्याओं के चलते इस क्षेत्र में जलभराव हो रहा था। निगम ने अब इन समस्याओं का समाधान कर दिया है। नाले के मार्ग में आने वाले ट्रांसफार्मर को हटाकर ढाई से पौने तीन फीट तक चौड़ा कर दिया गया है। जहां पर नाले का बैड नीचा था उसे उठाकर नाले से मिला दिया गया है। नाले के मोडो को समान चौड़ाई का कर दिया गया है। जिन स्थानों पर कोर्ट से स्टे था उस भाग को छोडकर सड़क काटते हुए नौ सौ एमएम डाया की पाइप लाइन डालकर नाले का निर्माण कर जोड दिया गया है। इसके अलावा भावना क्लार्क तिराहा पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए छह इंच की बोरिंग कर दी गई है। टंकी का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।

शहर में जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर तैयार कराई गयी कार्ययोजना पर युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। इसके नतीजे अब सामने भी आने लगे हैं। उक्त स्थान पर जलभराव की शिकायतें भी नहीं मिल रही हैं।
अंकित खंडेलवाल,
नगर आयुक्त

Previous Post

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, कई नए दारोगाओं को थानों का प्रभार मिला

Next Post

शहर के सभी नालों का मास्टर प्लान बनाया जाए – बोले विशेष सचिव

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
शहर के सभी नालों का मास्टर प्लान बनाया जाए – बोले विशेष सचिव

शहर के सभी नालों का मास्टर प्लान बनाया जाए - बोले विशेष सचिव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

April 14, 2025
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आगरा में  जगह-जगह हुआ स्वागत

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आगरा में जगह-जगह हुआ स्वागत

April 3, 2022
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दी जानकारी

सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दी जानकारी

June 24, 2023

एटा जिले में सपा की सियासत में तूफान- कद्दावर पूर्व विधायक अजय यादव हुए हाथी पर सवार

January 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.