• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ना तो थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे, ना ही सुविधा शुल्क देना पड़ेगा- ऐसा सिस्टम विकसित कर रहे हैं पुलिस कमिश्नर

ना तो थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे, ना ही सुविधा शुल्क देना पड़ेगा- ऐसा सिस्टम विकसित कर रहे हैं पुलिस कमिश्नर

एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंचेगी आपके द्वार, भ्रष्टाचार की करें शिकायत

February 20, 2024
in administration, Agra, News, Police

आगरा। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड के द्वारा पुलिस विभाग की छवि को सुधारने के लिए हर संभव  प्रयास किए जा रहे हैं। जिन कामों को करने के लिए आम जनमानस को थाना पुलिस द्वारा चकरघिन्नी बना दिया जाता है वह सभी कार्य पुलिस अपनी जिम्मेदारी समझकर निर्धारित समय के अंदर पूरा करेगी। ऐसी प्रक्रिया उनके द्वारा बना दी गई है। अब लोगों को अपना समय बर्बाद कर थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ना ही पुलिस कर्मियों के सामने अपना काम कराने के लिए गिड़गिड़ाने की।

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के द्वारा पत्रकार वार्ता कर बताया गया कि वेरीफिकेशन के लिए  लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। कोई भी UPCOP APP के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन का आवेदन कर सकता है। इसके बाद निश्चित समय में वेरीफिकेशन पूरा किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने लोगों से यह अपील भी की है कि वे किराएदार, एम्पलाई का सत्यापन जरूर कराएं। इसके लिए पुलिस द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर कोई शुल्क मांगता है तो उसकी शिकायत पुलिस हैल्पलाइन पर कर सकते हैं। सत्यापन के बाद पुलिस की ओर से लाभार्थी से फीड बैक भी लिया जाएगा। उनसे पुष्टि की जाएगी कि बीट कांस्टेबल (बीपीओ) घर पर आए थे या नहीं, कोई सुविधा शुल्क तो नहीं लिया गया। अगर किसी की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता में डीसीपी पूर्वी रवि कुमार, डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार, डीसीपी सिटी सूरज राय, एएसपी रवि कुमार आदि शामिल रहे।

यह होगा सिटीजन चार्टर

– पासपोर्ट 15 दिवस में।
– पुलिस वैरिफिकेशन – 10 दिवस में।
– चरित्र सत्यापन – 10 दिवस में।
– किरायेदार सत्यापन 10 दिवस में।
– कर्मचारी सत्यापन – 10 दिवस में।
– नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया – 5 दिवस में।

भ्रष्टाचार की इन नंबर पर शिकायत करें
पुलिस आयुक्त ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर किसी काम के लिए रुपये की मांग करता है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। भ्रष्टाचार की शिकायत वह वाट्सएप के जरिए भी कर सकते हैं। 

– डीसीपी ईस्ट- 9454401010
– डीसीपी वेस्ट- 9454401009
– डीसीपी सिटी – 9454401007
– अपर पुलिस आयुक्त – 9454400376
– पुलिस आयुक्त – 9454400246
– ट्रैफिक हेल्पलाइन नम्बर- 9454457886
– पर्यटन हेल्पलाइन नम्बर- 9454402764

13 महीने में 29101 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हुआ

कमिश्नरेट बनने के बाद पिछले 13 महीने में 29,101 पासपोर्ट वेरीफिकेशन किए गए हैं। इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार सत्यापन, घरेलू/पी.जी. सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, शिकायत, पोस्टमॉर्टम आवेदन के 45,426 वेरीफिकेशन किए गए हैं। कुल 74,527 वेरिफिकेशन किए गए हैं। 

परिवार परामर्श केंद्र को मजबूत करेंगे

पुलिस कमिश्नर ने बताया रोजाना 10 से 15 प्रतिशत पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र आते हैं। इसलिए परिवार परामर्श केंद्र को मजबूत किया जाएगा। काउंसलर्स द्वारा इन बातों को निपटाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

43 चौराहे चिन्हित किए गए हैं, नहीं लगेगा जाम

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जाम से सबसे ज्यादा लोगों को समस्या होती है। इससे निजात दिलाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेफ्ट हैंड फ्री रखने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे 25 प्रतिशत लोगों को राहत मिलेगी। लेफ्ट हैंड फ्री रखने के लिए 43 चौराहे चिन्हित किए गए हैं।

5521 जुआरी सट्टेबाजों को दिलाई शपथ

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जुआरी सटोरियों को सुधारने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। अभी तक 5521 जुआरियों और सट्टेबाजों को सही रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई जा चुकी है। अगर इन कामों में पुलिसकर्मियों की भी संलिप्तता पाई गई तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किस अधिकारी के अंडर में कौन सा विभाग उसकी जानकारी के लिए बना चार्ट।

Previous Post

केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दो की मौत

Next Post

आयकर अधिनियमों के तहत स्रोत पर कटौती के संबंध में दी जानकारी

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
आयकर अधिनियमों के तहत स्रोत पर कटौती के संबंध में दी जानकारी

आयकर अधिनियमों के तहत स्रोत पर कटौती के संबंध में दी जानकारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

December 18, 2022
आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

December 22, 2024
एत्मादपुर में तमंचे के बल पर कोयला व्यापारी से लूट

एत्मादपुर में तमंचे के बल पर कोयला व्यापारी से लूट

May 16, 2024
बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं..  हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

September 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.