आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा 6 एसीपी के तबादले किए गए हैं। आने वाले दिनों में थाना प्रभारी के भी तबादले होने की चर्चाएं हैं।
एसीपी बाह गौरव सिंह को एसीपी अछनेरा बनाया गया है। नए आए द्रविड़ कुमार सिंह को एसीपी बाह बनाया गया है। एसीपी पिनाहट अशोक कुमार सिंह को एसीपी ऑफिस बनाया गया है। वहीं नए आए वीरेंद्र कुमार को एसीपी पिनाहट, एसीपी कोतवाली आनंद पांडे को लॉ एंड आर्डर और उनकी जगह एसीपी ऑफिस आस्था जायसवाल को एसीपी कोतवाली बनाया गया है।











