• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

December 28, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर निगम के द्वारा बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने भगवान टाकीज स्थित एक गेस्ट हाउस को सीज कर दिया जबकि कार्रवाई के डर से तीन अन्य लोगों ने मौके पर ही 4.36 लाख रुपया गृहकर के रुप में जमा कराया।

नगर आयुक्त प्रतिदिन टैक्स वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। 50 हजार से अधिक के गृहकर बकायेदारों की संपत्तियों को सील और कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं। सभी जोनल अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को वसूली का लक्ष्य दे दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार वसूली न करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीमें दिनरात वसूली के काम में लगी हुई हैं। शनिवार को हरीपर्वत जोन में जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई के दौरान तीन लोगों से गृहकर बकाये का 4,38,316 वसूल किया जबकि भगवान टाकीज के पास बालाजी के नाम से गेस्टहाउस और रेस्टोरेंट अमित कुमार की संपत्ति को सीज कर दिया गया। कई सालों से गृहकर जमा न करने के कारण इस पर 7.92 लाख रुपये बकाये रुप में चले आ रह थे। बकाया जमा कराये जाने के लिए उक्त भवन स्वामी को कई बार नगर निगम की ओर से नोटिस आदि भी जारी किये गये थे लेकिन इसकी ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

कार्रवाई के डर से इन्होंने जमा कराया टैक्स
जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, टैक्स सुपरीटेंडेंट अक्षय कुमार, राजस्व निरीक्षक किरन शर्मा, नितिन कर्णवाल और संदीप मौर्य की टीम जब कार्रवाई के लिए भवन स्वामियों के यहां पहुंची तो उनमें हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए बाईपास रोड स्थित खाटू श्याम फर्नीचर के स्वामी श्याम लाल ने 1.65 लाख, कमला नगर राजस्व निरीक्षक प्रदीप भास्कर ने 32ए-बी 508 की स्वामी ललिता अग्रवाल से 74 हजार, भगवान टाकीज आकाशदीप होटल के पास कोचिंग चलाने वाले राजीव कुमार ने 71316, कपड़ा मार्केट संजय प्लेस के ब्लॉक सोलह की दुकान नंबर सत्रह के स्वामी छीतर मल ने 1,28,119 रुपया गृहकर के रुप में जमा कराया।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार बकायेदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी। सभी बकायेदारों से अपील है कि वे सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए समय से टैक्स जमा कराएं।

Previous Post

सिकंदरा पुलिस ने पकड़ा 155 किलो गांजा, बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए

Next Post

पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

Related Posts

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

June 19, 2026

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान...

Next Post
पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

September 12, 2025
चार घंटे जलभराव में फंसी रही एम्बुलेंस में जन्मी बच्ची

चार घंटे जलभराव में फंसी रही एम्बुलेंस में जन्मी बच्ची

August 23, 2023
अवैध मोबिल ऑयल का कारोबार करने वाले दो भाइयों की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अवैध मोबिल ऑयल का कारोबार करने वाले दो भाइयों की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

June 3, 2022
अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

November 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.