आगरा। सोनीपत से ताजमहल देखने के लिए आए एक पर्यटक को हार्ट अटैक पड़ गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसके साथ में आए लोग एकदम घबरा गए। उन्होंने होशियारी दिखाते हुए उसे सीपीआर दिया, उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि सोनीपत से हर्ष अपने दोस्तों के साथ ताजमहल देखने के लिए आए थे। अचानक हर्ष की तबीयत बिगड़ गई उसके सीने में दर्द होने लगा और वह अचानक नीचे गिर पड़ा, उसके साथ आए साथी घबरा गए। सुरक्षा में मौजूद जवानों ने उसके दोस्त से सीपीआर देने के लिए कहा। दोस्त ने हर्ष को सीपीआर दिया। सीने को हाथों से दबाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार रहा है।











