• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा का नाम शक्ति लेकिन 100 दिन तक प्रार्थना पत्र के निस्तारण में नहीं दिखाई शक्ति !

दरोगा का नाम शक्ति लेकिन 100 दिन तक प्रार्थना पत्र के निस्तारण में नहीं दिखाई शक्ति !

अलीगढ़ से शराब कांड में सस्पेंड हुए, शाहगंज में बंद एक व्यक्ति को अपनी फर्द में वांछित दिखाया

January 7, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। जगदीशपुरा में जमीन वाले मामले में पीड़ित महिला को धमकी मिल रही थी। इस बात की जांच दरोगा शक्ति राठी को मिली थी, लेकिन 100 दिन में भी उन्होंने अपने नाम के अनुरूप प्रार्थना पत्र के निस्तारण में कोई शक्ति नहीं दिखाई। पुलिस अपर आयुक्त कार्यालय से आए प्रार्थना पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। क्या आरोपियों के साथ उनकी भी मिलीभगत थी? इसलिए वह प्रार्थना पत्र को दबाए रहे? यह सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दरोगा पर अधिकारी भी कृपा बरसाते रहे हैं। इस बात का उदाहरण यह है कि बड़ी लापरवाही सामने आने पर भी उसे निलंबित नहीं किया गया। एक व्यक्ति जो शाहगंज थाने की हवालात में बंद था उसे दरोगा ने अपने यहां से फरार दिखाया। फिर भी उसे निलंबित नहीं किया गया। महिला को मिली धमकी के मामले में 100 दिन में भी रिपोर्ट नहीं देने पर उसे निलंबित नहीं किया जा रहा है। अलीगढ़ में वह शराब कांड में भी निलंबित हो चुके हैं।

रवि कुशवाहा की पत्नी पूनम ने रवि के जेल जाने के बाद पुलिस अपर आयुक्त के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया था। उसमें कहा था कि एक बड़ी गाड़ी में दो लोग उनके घर पर आए और धमकी दी कि तुमसे मना किया था, थाने मत जाना। लेकिन तुम मान नहीं रही हो। तेरे लिए कुछ और ही सोचना पड़ेगा। इस शिकायती प्रार्थना पत्र को पुलिस अपर आयुक्त कार्यालय ने 4 अक्टूबर 2023 को जगदीशपुरा थानाध्यक्ष के लिए भेज दिया था। यह प्रार्थना पत्र जांच दरोगा शक्ति राठी को मिला। शक्ति राठी ने आज तक मामले में रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने पूनम से संपर्क भी नहीं किया। वह धमकी देने वालों के हौसले बढ़ाते रहे। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आता रहा। दरोगा शक्ति राठी की बात करें तो वह 2015 बैच के हैं। वह कितने काबिल हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति पहले से ही जेल में बंद था उसे वह जगदीशपुरा में एक मामले में फरार दिखा रहे हैं। कह रहे हैं कि जब घर में दबिश दी गई तो वह भाग गया। जेल में बंद व्यक्ति आखिर कैसे भाग गया यह सवाल उठ रहे हैं।

अलीगढ़ में जहरीली शराब के सेवन में 106 लोगों की मौत के लिए 26 अफसर और कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया था। इसमें शक्ति राठी भी शामिल थे। उस समय वह चौकी प्रभारी जट्टारी थे। वहां से निलंबित होने के बाद वह आगरा आ गए। यहां पर सबसे पहले उन्हें मुड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद कुछ दिन लाल कुर्ती पर रहे और फिर सेक्टर 4 चौकी पर प्रभारी बना दिया गया। मामले में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि दरोगा ने प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की इसके लिए इसके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह सवाल उठ रहे

– क्या दरोगा ने जानबूझकर किसी के कहने पर प्रार्थना पत्र दबाया था

-100 दिन तक दरोगा का जमीर क्यों नहीं जागा। धमकी देने वालों की रिपोर्ट उसने पुलिस अपर आयुक्त कार्यालय को क्यों नहीं भेजी।

– रिपोर्ट नहीं भेजने पर दरोगा को  निलंबित क्यों नहीं किया गया

– शाहगंज थाने में बंद व्यक्ति को जगदीशपुरा से फरार दिखने में भी उस पर कृपा क्यों बरसाई गई, उसे निलंबित क्यों नहीं किया गया।

– विभाग में आखिर वह किस अधिकारी का चहेता है

Previous Post

करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जे के मामले में थानाध्यक्ष सहित कई पर डकैती का मुकदमा

Next Post

सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता, गोली मारने वाले हमलावर पकड़े

Related Posts

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

December 9, 2025

आगरा। आगरा के उद्योगों, कारीगरों और नागरिकों पर वर्षों से मंडरा रहे टीटीजेड (टीटीजेड) प्रतिबंधों के संकट को लेकर डेवलपमेंट...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

December 9, 2025

आगरा। मंगलवार सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 18 के पास बने...

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

December 8, 2025

आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, जिलाध्यक्षों...

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

December 8, 2025

आगरा। आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर गया है। डिपो एक्सटेंशन कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम...

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

December 7, 2025

आगरा। खंदौली थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विगत छह दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:30 बजे जब सरकारी कार्य में व्यस्त...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

December 7, 2025

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के 36 माइल स्टोन के...

Next Post
सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता, गोली मारने वाले हमलावर पकड़े

सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता, गोली मारने वाले हमलावर पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीईआई में इंटरनेशनल इनोवेशन प्रैक्टिस इन रिसर्च पर हुई कार्यशाला से छात्र हुए लाभान्वित

डीईआई में इंटरनेशनल इनोवेशन प्रैक्टिस इन रिसर्च पर हुई कार्यशाला से छात्र हुए लाभान्वित

April 21, 2023
नाबालिग से गैंग रेप करने वाले दोनों आरोपी पकड़े

नाबालिग से गैंग रेप करने वाले दोनों आरोपी पकड़े

February 25, 2023
पत्नी के चरित्र पर शक होने पर कर दी थी उसकी हत्या

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर कर दी थी उसकी हत्या

February 5, 2023
धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

December 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल
  • अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री
  • आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.