• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डिप्टी सीएम बोले घटिया राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

डिप्टी सीएम बोले घटिया राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

2 दिन के दौरे पर आगरा आए हुए हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

May 5, 2022
in Agra, News, Politics

आगरा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के दौरे पर आगरा आए हुए हैं। आज उन्होंने मेट्रो सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान ललितपुर कांड पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर कहा कि वह घटिया राजनीति कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों मेट्रो रूट के बारे में जानकारी ली। यहां के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां का निरीक्षण करने के बाद गांव धमेटा पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कक्ष में बैठे मिले बच्चों से पूछा कि यह बताओ कि आज पहली बार कौन-कौन आया है। आंगनवाड़ी केंद्र संचालिका से उन्होंने बच्चों को मिलने वाले खाने के बारे में भी पूछा। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने शिक्षकों से उपस्थिति रजिस्टर मांगा। यहां के बाद कोलारा कला पहुंचे। यहां उन्होंने गौशाला में गाय की पूजा की। डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। अंत में वह विकास भवन में पहुंचे यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ में बैठक की।

बैठक के बाद  उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने भूमिगत रेलवे स्टेशन जामा मस्जिद का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो रेलवे स्टेशन करने का सुझाव दिया है। इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगरा में हर घर में गंगाजल की पाइपलाइन होनी चाहिए।

अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि 2022 की पराजय के बाद वह बौखला गए हैं। ललितपुर पर उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव घटिया राजनीति कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम की बैठक में केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कमिश्नर अमित गुप्ता, जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, मेयर नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक चौधरी बाबूलाल विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, छोटे लाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

गौशाला में गाय की पूजा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
मेट्रो रेल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम।
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की आहट, कश्मीरी पंडितों के लिए सीट रिजर्व, जम्मू में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ाई गई

Next Post

एत्माद्दौला में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
एत्माद्दौला में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

एत्माद्दौला में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026
डिंपल यादव ही होंगी आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी!

डिंपल यादव ही होंगी आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी!

May 31, 2022
मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

January 23, 2024
बसई मेट्रो स्टेशन अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा

बसई मेट्रो स्टेशन अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा

March 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.