• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शराब पीकर हंगामा करना और पैसे मांगना दरोगा को पड़ा भारी

शराब पीकर हंगामा करना और पैसे मांगना दरोगा को पड़ा भारी

शिकायत पर एसएसपी ने चित्राहट किया तबादला, मची खलबली

May 16, 2022
in Agra, Crime

आगरा। एक दरोगा ने होटल में जाकर शराब के नशे में हंगामा किया। होटल वाले से पैसे भी मांगे। होटल वाले ने एसएसपी से शिकायत कर दी। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका सजा वाले थाने चित्राहट में तबादला कर दिया है। 

ताजगंज थाने में तैनात अंकुर राठी दरोगा की एक होटल संचालक ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से जाकर शिकायत की।  दरोगा ने होटल में जाकर किस तरीके से शराब के नशे में हंगामा काटा और पैसे मांगे यह सुनने के बाद एसएसपी ने दरोगा के बारे में जानकारी की। जानकारी में पता चला दरोगा पूर्व में एक बार निलंबित भी हो चुका है, जबकि अभी उसकी नौकरी 2 साल की ही हुई है। निलंबित होने के अलावा दरोगा लाइन हाजिर भी हो चुका है ऐसी चर्चा है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उसका तबादला चित्राहट थाने में कर दिया है। होटल संचालक ने यह भी बताया कि दरोगा ने शराब के नशे में जमकर डांस किया था। इधर दरोगा का चित्राहट थाने में तबादला होने के बाद थाने में खलबली मच गई है। क्योंकि थाने में कुछ दरोगा और मुंशी ऐसे हैं जो क्षेत्र में दबंगई दिखाते हैं और वसूली करते हैं। बीते दिनों तोरा में भी एक दरोगा ने वसूली की थी। अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो वह गायब हो गया। यह भी अभी नया है। वहीं थाने में तैनात एक मुंशी को 3 साल हो गए हैं वह भी जमकर ग़दर काटे हुए है। एसएसपी द्वारा कार्रवाई किए  जाने के बाद सभी के कान खड़े हो गए हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि दरोगा अंकुर राठी का चित्राहट तबादला कर दिया गया है।

Previous Post

ग्यानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा,पूरा इलाका सील

Next Post

प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

Related Posts

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

प्रधानमंत्री की सलाह - जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रेलवे में सफर के दौरान गुम हुए मोबाइल वापस किए तो खिले चेहरे

रेलवे में सफर के दौरान गुम हुए मोबाइल वापस किए तो खिले चेहरे

May 18, 2025
आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

April 3, 2026
खराब सेहत को लेकर दिल्ली रेफर किए गए थे लालू, चेकअप के बाद एम्स ने कर दिया डिस्चार्ज

खराब सेहत को लेकर दिल्ली रेफर किए गए थे लालू, चेकअप के बाद एम्स ने कर दिया डिस्चार्ज

March 23, 2022
सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

September 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.